मुंबई में ट्रांसजेंडर का बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में ट्रांसजेंडर का बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में एक ट्रांसजेंडर के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया। जब दूसरा ट्रांसजेंडर उसे बचाने के लिए पहुंचा तो आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मुंबई के गोवंडी इलाके की है। शिवाजी नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने जानकारी दी है कि पीड़ित ट्रांसजेंडर अपने एक अन्य साथी के घर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में 3 लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपी ट्रांसजेंडर को पकड़कर अपने साथ ले और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब ट्रांसजेंडर का साथी उसे बचाने के लिए पहुंचा, तो आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे दूसरा ट्रांसजेंडर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद पीड़ित ट्रांसजेंडर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी की शिनाख्त की और उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 377 और 325 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस घटना को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

खेत में मिला आपत्तिजनक हालत में महिला का शव

बच्ची की कस्टडी न मिलने पर महिला ने उठाया ऐसा कदम

युवक की मौत पर मच गया बवाल...लोगों ने बताया जमीनी विवाद

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -