शुक्रवार को कोल्ड डे होने से ट्रेन, फ्लाइट हुई लेट
शुक्रवार को कोल्ड डे होने से ट्रेन, फ्लाइट हुई लेट
Share:

इंदौर: देश में पिछले दो दिनों से अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि शुक्रवार को इंदौर में कोल्ड डे रहा। वहीं बता दें कि हिमाचल व कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के कारण इंदौर में उत्तर व उत्तरी पूर्वी हवाएं आ रही हैं। जिसके कारण शहर के एकाएक ठंडक बढ़ गई है। इसके साथ ही बता देें कि शहर के अधिकतम तापमान में सामान्य से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 

मध्यप्रदेश में हो रही कमलनाथ की ताजपोशी, लेकिन जश्न मना रहा यूपी का ये शहर

वहीं बता दें कि इस वजह से शुक्रवार कोल्ड डे रहा हैं। इसके साथ ही बता दें कि शुक्रवार इंदौर में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन में बहुत कम समय के लिए धूप निकलने के कारण ठंडक बनी हुई है। बता दें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस सीजन का अब तक न्यूनतम तापमान भी शुक्रवार को 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को शहर में हवा भी 16 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से बह रही थी। 

चीन की सीमा के पास भारत ने बनाया एक और ब्रिज, 25 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

गौरतलब है कि हवा के चलने से लोगों को ठंडक महसूस हुई। इसके अलावा सुबह 7.30 बजे दृश्यता कुछ समय के लिए डेढ़ किमी ही रही। इस वजह से सुबह के समय धुंध भी दिखाई दी, हालांकि यह असर भी ज्यादा समय के लिए नहीं रहा। वहीं बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी और उत्तरी पूर्वी की ओर से ठंडी हवाएं आने का पैटर्न अगले तीन-चार दिन तक इसी तरह बना रहेगा। इसके कारण शहर के तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।


खबरें और भी

मुंबई में इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

यंहा रेल यात्रियों को करना पड़ सकता है समस्या का सामना

जापान से वडोदरा पहुंचे 20 स्लीपर स्लैब ट्रैक, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -