मोती नगर रेड लाइट पर हुई दर्दनाक दुर्घटना, कार के उड़ गए परखच्चे
मोती नगर रेड लाइट पर हुई दर्दनाक दुर्घटना, कार के उड़ गए परखच्चे
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर से हत्यारी ब्लू लाइन बसों की वापसी हो चुकी है। अब मोती नगर की रेड लाइट पर इलेक्ट्रिक बस और कार की जबरदस्त टक्कर भी देखने के लिए मिली। आज सुबह इलेक्ट्रिक बस कर्मपुरा मोती नगर फ्लाईओवर के नीचे दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा सुबह छह बजे का कहा जा रहा है।

रोहिणी में भी ब्लू इलेक्ट्रिक बस हो चुकी है हादसे का शिकार: बता दें कि इससे पहले बीते महीने दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में भी ब्लू इलेक्ट्रिक बस हादसे का शिकार हुई थी। दक्षिणी रोहिणी क्षेत्र में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंद दिया था। बस की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। जबकि एक अन्य जख्मी हो गया था। घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती भी कर दिया गया था।

डीटीसी बस ने मारी थी ई रिक्शा को टक्कर: खबरों का कहना है कि अक्टूबर माह में दिल्ली की डीटीसी बस भी हादसे का शिकार हुई। ईस्ट विनोद नगर डिपो की तेज रफ्तार DTC बस ने फल मंडी कोंडली पुल के पास दो ई-रिक्शा और एक फल की रेहड़ी में जोरदार टक्कर दे मारी। इससे दोनों ई-रिक्शा पलट गए थे। इस दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। टक्कर लगने से दोनों ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई थी। आस पास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी। हादसे के उपरांत बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। 

'सूरज बनकर फैज़ ने हिंदू लड़की को फँसाया, फिर शादी के नाम पर करता रहा बलात्कार', पोल खुलते ही बोले घरवाले- 'तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते'

'फिजियोथेरेपिस्ट ने पत्नी की हत्या कर छिपाई लाश, फिर बच्चों को नशा देकर किया बेहोश', पुलिस ने किया गिरफ्तार

CM नीतीश INDIA गठबंधन की बैठक में व्यस्त और इधर शराब माफिया ने बिहार में मचा रखा हाहाकार, दरोगा को कार से कुचल कर हुआ फरार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -