आज एक-दूजे के होंगे परिणीति-राघव, जानिए कहाँ, कब, क्या होगा?
आज एक-दूजे के होंगे परिणीति-राघव, जानिए कहाँ, कब, क्या होगा?
Share:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों की ड्रेस एकदम तैयार हैं। बस कुछ ही समय शेष है, जब परिणीति एवं राघव सगाई करके एक-दूजे के हो जाएंगे। 13 मई का दिन बहुत बड़ा होने वाला है। हर कोई इनकी सगाई की तस्वीरें और वीडियो की प्रतीक्षा में है। बता दें कि परिणीति और राघव, दोनों दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई करेंगे। 

वही बात यदि फंक्शन की थीम की करें तो बताया जा रहा है कि यह पूरी तरह से बॉलीवुड बेस्ड होने वाली है। जाहिर सी बात है, फंक्शन इतना ग्रैंड हो रहा है तथा थीम भी बॉलीवुड है तो इसमें बजने वाले सॉन्ग्स भी बेहतरीन होंगे। परिणीति, सगाई में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया आउटफिट पहनने वाली हैं। इसके रंग को मौसम को देखते हुए पेस्टल शेड में रखा गया है। कई सारे कारीगरों ने इसे मिलकर तैयार किया है। बताया जा रहा है कि परिणीति की ये ड्रेस खास होने वाली है। उन्होंने स्वयं अपनी पसंद से इसे डिजाइन करवाया है। वहीं, राघव, पवन सचदेव द्वारा डिजाइन की हुई अचकन पहनने वाले हैं। हालांकि। दोनों की ड्रेस किस रंग की होगी, इसके बारे में अबतक कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। 

वही फंक्शन ग्रैंड होने वाला है। पता चला है कि सगाई का प्रोग्राम 13 मई को लगभग शाम 5 बजे से आरम्भ होगा। यह वक़्त थोड़ा आगे- पीछे भी हो सकता है। कार्यक्रम का आरम्भ सुखमनी साहिब पाठ से होगा। फिर अरदास। दोनों बहुत धार्मिक हैं। ऐसे में इन्होंने तय किया है कि पहले भगवान का आभार जताएंगे, तत्पश्चात, आगे के कार्यक्रम होंगे। रात होते- होते डिनर का कार्यक्रम होगा, जहां हर किसी को उनकी पसंदीदा डिश परोसी जाएगी। वैसे अबतक डिनर मैन्यू का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल हर किसी को इस कपल की तस्वीरों का इंतजार है।

आखिर क्यों संगीत को अपना धर्म मानते है बेनी दयाल

The Kerala Story की सक्सेस के बाद अदा शर्मा ने किया 'शिव तांडव' का पाठ, वायरल हुई वीडियो

अनुराग कश्यप का हीरो बनकर चर्चाओं में आया ये अभिनेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -