कर्ज चुकाने के लिए महिला ने लिया सरोगेसी मदर बनने का फैसला, 3 लाख में तय हुआ सौदा, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान
कर्ज चुकाने के लिए महिला ने लिया सरोगेसी मदर बनने का फैसला, 3 लाख में तय हुआ सौदा, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान
Share:

अलवर: राजस्थान के अलवर से एक चौंकाने वाली घटना खबर सामने आई है यहाँ झारखंड की रहने वाली एक महिला पैसों के लिए सरोगेट मदर बनने के लिए अलवर पहुंची। मगर यहां महिला को बंधक बनाकर रखा गया। दो बार गर्भ धारण नहीं हुआ तो उसके गर्भ से एग चोरी कर लिए गए। अब चिंतित महिला न्याय की गुहार लगा रही है। महिला ने IVF सेंटर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

प्राप्त खबर के अनुसार, झारखंड के रांची की रहने वाली एक महिला कर्ज में डूबी हुई थी। परिवार के आर्थिक हालात खराब थे। जीवन यापन में खासी परेशानी आ रही थी। इसी बीच महिला को इंटरनेट से अलवर के एक डॉक्टर का नंबर मिला। चिकित्सक ने महिला को अलवर बुलाया तथा सरोगेट मदर बनने के लिए कहा। सरोगेट मदर बनने के लिए महिला को 3 लाख रुपए देने की बात कही। महिला भी पैसों के लिए अलवर आ गई। मगर यहां उसे बंधक बनाकर रखा गया। महिला ने बताया कि 2 बार उसने गर्भ धारण किया। मगर समस्या होने की वजह से गर्भ ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया। इस पर डॉक्टर ने धोखे से महिला की बच्चेदानी से एग चोरी कर लिया। तंग आकर महिला पुलिस थाने पहुंची तथा डॉक्टर के खिलाफ मामले के लिखित तहरीर कोतवाली थाना पुलिस को दी।

कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करते हुए मामले की तहकीकात आरम्भ कर दी है। महिला ने आप बीती बताते हुए कहा वो 23 अगस्त 2023 को झारखंड से अलवर आई। महिला ने बताया कि महिला को डॉक्टर ने 3 लाख रुपए देने की बात कही। इसके लिए महिला को बच्चा पैदा करके देना था। महिला डॉक्टर की शर्तों पर इसके लिए तैयार हो गई। तत्पश्चात, 2 बार बच्चा पैदा होने की प्रक्रिया की गई। मगर दोनों बार डॉक्टर नाकाम रहे। महिला ने आरोप लगाया कि फिर डॉक्टर ने उसे धोखे से बेहोश करके उसके गर्भ से एग निकाल लिए। अब महिला न्याय के लिए चक्कर लगा रही है और परेशान हो रही है। महिला ने कहा कि चिकित्सक ने उसको पैसे देने से भी मना कर दिया है। ना ही उसे घर जाने का किराया दिया जा रहा है।

अलवर शहर कोतवाली प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि सरोगेसी एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त महिला को बंधक बनाए रखने समेत अन्य धाराएं भी इस मामले में जोड़ी गई हैं। इस सिलसिले में जांच पड़ताल की जा रही है। डॉक्टर से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने बताया कि अलवर में IVF एक्सपर्ट नहीं है। इसलिए महिला की जांच जयपुर एसएमएस मेडिकल कॉलेज में करवाई जाएगी। क्योंकि महिला का आरोप है कि उसके गर्भ से एग चोरी किए गए हैं। इसलिए IVF विशेषज्ञ द्वारा गर्भ की जांच पड़ताल की जाएगी। 

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कोहरे के कारण लेट हुई कई ट्रेनें, यहां देखें सूची

रोजाना आंवला खाने के क्या फायदे हैं?

झारखंड के छात्र राम राउत की इटली में रहस्यमयी मौत, परिवार ने सरकार से लगाई शव लाने की गुहार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -