रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कोहरे के कारण लेट हुई कई ट्रेनें, यहां देखें सूची
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कोहरे के कारण लेट हुई कई ट्रेनें, यहां देखें सूची
Share:

नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड एवं कोहरा पड़ रहा है, जिसका प्रभाव रेल यातायात पर भी देखा जा रहा है। शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण देश की राजधानी दिल्‍ली पहुंचने वाली लगभग 20 ट्रेन आज, 8 जनवरी 2024 को भी लेट हैं। इसमें राजधानी एक्सप्रेस, कटरा एक्‍सप्रेस सहित कई ट्रेनें सम्मिलित हैं।

पूरे उत्तर भारत सहित देश के कई भागों में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण रेल यात्रा और हवाई यातायात पर इसका प्रभाव देखा जा रहा है। कोहरे के कारण सड़क पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है तो वहीं, कई ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। घने कोहरे के कारण ट्रेन यात्रियों को भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विजिबिलिटी कम होने से कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भारतीय रेलवे ने इस बारे में जानकारी देते हुए लेट चल रही ट्रेनों की सूची जारी की है। रेलवे ने बताया है कि कोहरे के कारण दिल्ली क्षेत्र में 20 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 

वही यदि आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले ही चेक कर लें कि जिस गाड़ी से आपको यात्रा करनी है वो कैंसिल या लेट तो नहीं है। सफर से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से भी ट्रेनों से जुड़ी अपडेट्स ले सकते हैं। वहीं, NTES मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों के कैंसिल, रूट डायवर्ट एवं रिशेड्यूलिंग की जानकारी हासिल की जा सकती है। 

झारखंड के छात्र राम राउत की इटली में रहस्यमयी मौत, परिवार ने सरकार से लगाई शव लाने की गुहार

पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर ऐसा क्या कह गए मंत्री जमीर अहमद, जो लोग बोले- Boycott Maldives

राजनाथ सिंह का लंदन दौरा, 22 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की पहली ब्रिटेन यात्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -