'बीफ के बिना खाना नहीं खाते थे परशुराम, माता सीता उनके लिए खुद बनाती थी'
'बीफ के बिना खाना नहीं खाते थे परशुराम, माता सीता उनके लिए खुद बनाती थी'
Share:

कोलकाता: तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के नेता मदन मित्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अर्जुन सिंह पर हमला बोलते हुए भगवान परशुराम और माता सीता के बारे में गलत जानकारी फैलाकर हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाई है। दरअसल, मित्रा ने कहा है कि परशुराम भगवान कभी भी बीफ के बगैर खाना नहीं खाते थे। माता सीता उनके लिए स्वयं बीफ पकाती थीं।

मित्रा ने इस दौरान ‘जय श्रीराम’ वाली घटना पर हाई कोर्ट तक जाने की बात की। साथ ही भाजपा नेता के लिए अपशब्द कहे। उन्होंने रामायण का मनगढ़ंत हवाला देकर कहा कि भगवान परशुराम तो कभी भी बीफ के बिना भोजन नहीं करते थे और माता सीता उनके लिए खुद बीफ बनाती थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मित्रा ने एक टीवी शो में मनगढ़ंत कहानी बनाते हुए कहा कि 'जब जानकी माता को पता चला कि परशुराम घर आए हैं तो उन्होंने कहा कि जल्दी करो और गाय पकाओ। वह बिना गाय के भोजन नहीं करेंगे।' इस बयान को सुनने के बाद भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने भी उनसे सवाल किया कि क्या इस तरह के धर्म का पाठ उन्हें ममता बनर्जी ने पढ़ाया है।

 मदन मित्रा ने एक निजी न्यूज़ चैनल पर यह विवादित टिप्पणी 28 जनवरी 2021 को रात लगभग 9:30 बजे की थी। जिसके बाद आज उनके ख़िलाफ़ कोलकाता के साउथ पोर्ट थाने में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष आशुतोष झा ने केस दर्ज करवाया। अपनी शिकायत में उन्होंने केस को धारा 295ए और 153 ए के तहत दर्ज करने के लिए कहा है।

गैर यूरोपीय संघ के देशों से अपनी सीमाओं को बंद करेगा फ्रांस

विधान परिषद् की कार्रवाई के दौरान मोबाइल में 'पोर्न' देख रहे थे कांग्रेस MLC प्रकाश राठौड़ !

गांधी जी की पुण्यतिथि आज, राहुल बोले- बिना समर्थन के भी खड़ा रह सकता है सत्य...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -