नशे से कोसों दूर रहते है टाइगर... इन फिल्मों में आएँगे नजर
नशे से कोसों दूर रहते है टाइगर... इन फिल्मों में आएँगे नजर
Share:

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। टाइगर बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ और आयाशा श्रॉफ के बेटे हैं और उन्होंने बॉलीवुड में बहुत बेहतरीन जगह बनाई है। टाइगर अपने डांस के चलते बहुत मशहूर है। वह डांस के कारण खूब मशहूर हैं और उनके डांस के लोग दीवाने हैं। टाइगर असल जिंदगी में बहुत शांत रहते हैं। आपने देखा होगा वह बॉलीवुड पार्टियों में भी कम ही नजर आते हैं। वैसे टाइगर का जन्म मुंबई में हुआ था।

उन्होंने साजिद नाडियावाला की फिल्म हीरोपंती से साल 2014 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग और अपने डांस से सभी को दीवाना कर दिया था। टाइगर ना तो शराब का सेवन करते हैं और न ही सिगरेट को हाथ लगाते हैं। कहा जाता है वह बड़े शरीफ एक्टर हैं और बुरी आदतों से दूर रहते हैं। एक बार एक फिल्म शूट के लिए उन्होंने सिगरेट का उपयोग किया था लेकिन यह उन्हें बिलकुल पसंद नहीं आया था।

बहुत कम लोग जाते हैं टाइगर का असल नाम हेमंत श्रॉफ है उनके करीबी बताते हैं कि बचपन में वो बहुत काटते खरोंचते थे जिसकी वजह से फिल्मों में उनका नाम टाइगर रख दिया गया। वैसे टाइगर बॉलीवुड में ऋतिक रौशन को अपना गुरू मानते हैं। टाइगर ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। आपको पता होगा हीरोपंती उनकी पहली फिल्म थी और इसके बाद वह बागी, ए फ्लाइंग जट, मुन्ना माइकल और बागी 2, स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 में दिख चुके हैं। जल्द ही आप उन्हें नयी बेहतरीन फिल्मों जैसे बड़े मिया छोटे मिया, गणपत में दिखाई देने वाले हैं।

इंदौर टेस्ट से पहले कप्तान रोहित ने बताया टीम इंडिया का प्लान, WTC फाइनल पर है फोकस

मेरठ में पहली बार होगा राष्ट्रीय महिला हॉकी मैच

स्पेन में आयोजित स्पेनिश पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत ने अपने नाम किए कई मेडल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -