मेरठ में पहली बार होगा राष्ट्रीय महिला हॉकी मैच
मेरठ में पहली बार होगा राष्ट्रीय महिला हॉकी मैच
Share:

मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बनने के उपरांत जिले में पहली राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता होने वाली है। यूपी में खेल विभाग द्वारा 1 मार्च से तक राष्ट्रीय महिला हॉकी प्राइजमनी प्रतियोगिता आयोजित की जाने वाली है। रविवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्रपाल सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए यह सूचना दी। 

इस बारें में उन्होंने जानकारी दी है कि प्रतियोगिता में देश के अलग अलग राज्यों की 13 टीमें शामिल होने वाली है। जिनके मध्य 19 मैच भी होने वाले है 15 लीग मैच, 2 सेमीफाइनल, व तीसरे नंबर के  लिए एक मैच और अंत में फाइनल होने वाला है। 100 खिलाड़ी राष्ट्रीय और 20-25 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने वाले है। इनमे इंडियन हॉकी टीम को सदस्य वंदना कटारिया, रानी रामपाल सहित कई महिला खिलाड़ी शामिल होने वाली है।

विजेता को 2 लाख और उपविजेता को 1 लाख  रुपए वितरित होंगे। प्रति खिलाड़ी को 400 रुपए प्रति डाइट का मिलने वाला है। इंडियन हॉकी संघ द्वारा 12 तकनीकी अधिकारी प्रतियोगिता करवाएंगे। मेरठ में पहली बार खेल विभाग हॉकी प्रतियोगिता होने जा रही है। हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान संचालित होने के उपरांत यह पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता होने वाली है। लखनऊ छात्रावास, एसएसबी लखनऊ, साई सेंटर लखनऊ, नॉर्दन रेलवे और मध्य प्रदेश की टीम से कई बड़े नाम भी खलते हुए दिखाई देने वाले है।

AIFF के शीर्ष अधिकारियों ने बेल्जियम के अधिकारियों के साथ इंडियन फुटबॉल पर हुई वार्ता

अरविंद नें रचा इतिहास लगातार तीसरी बार जीता बने नेशनल रैपिड ब्लिट्ज़ के विजेता

जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध प्रो लीग मैचों में इंडिया की अगुवाई कर सकते है हरमनप्रीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -