पीएम मोदी और भारत के मुस्लिमों पर पढ़ने लायक है तिब्बत के राष्ट्रपति पेनपा त्सेरिंग का बयान !
पीएम मोदी और भारत के मुस्लिमों पर पढ़ने लायक है तिब्बत के राष्ट्रपति पेनपा त्सेरिंग का बयान !
Share:

ल्हासा: निर्वासित तिब्बती सरकार के राष्ट्रपति पेनपा त्सेरिंग ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी अपने देश में मुस्लिमों को हिंदू नहीं बना रहे हैं। राष्ट्रपति पेनपा त्सेरिंग ने कहा कि कुछ घटनाओं की वजह से भारत के बाहर के लोग भारत की स्थिति को अलग तरह से समझते हैं, मगर यह असलियत नहीं है।

उन्होंने कहा कि, 'हम भारत में रहते हैं। मेरा जन्म भी भारत में हुआ है। भारत में वैसी कोई बात ही नहीं है, जो अंतरराष्ट्रीय मीडिया बताता है। पीएम मोदी की दमनकारी नीतियों की कहानी सरासर झूठी है। वह मुसलमानों को हिंदू बनाने का कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा कि, मेरा मानना है कि भारत विश्व के सबसे सहिष्णु देशों में से एक है। भारत के बारे में सवाल किए जाने पर राष्ट्रपति पेन्पा त्सेरिंग ने कहा कि इतनी विविध संस्कृति, इतने सारे धर्म, इतने सारे विभिन्न तरह के लोग भारत में मिल-जुलकर सदियों से रहते हैं।  पेनपा त्सेरिंग ने कहा कि, 'सिर्फ कुछ उपद्रवियों के चलते आप पूरे समुदाय को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं। मुझे लगता है कि भारत एक बेहद लचीला देश है और अपनी विविधता पर गर्व करता है।'

जब उनसे सवाल किया गया कि, 'आप उपद्रवियों को हिंदू पक्ष से देखते हैं या मुस्लिम पक्ष से?' पेनपा त्सेरिंग ने जवाब में कहा कि दोनों ही पक्ष से हैं। पेनपा त्सेरिंग के बयान का वीडियो शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट में लिखा कि, 'भारत विश्व का सबसे सहिष्णु और सबसे विविधता वाला देश है। यहां प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार हैं।' भारत-चीन मुद्दे पर जब पेनपा त्सेरिंग से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'जब चीन की बात आती है तो भारत सदा अत्यधिक सतर्क रहता है। भारतीय सरहद पर चीन की आक्रामकता के चलते भारत बेहद अधिक मजबूत हो गया है।'

UN मुख्यालय में PM मोदी ने 180 देशों के प्रतिनिधियों के साथ किया योग

जानिए मानव जीवन में क्या है संगीत का महत्त्व

भारत में निर्मित 7 कफ सिरप को WHO ने ब्लैक लिस्ट में डाला, 300 लोगों की हुई थी मौत!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -