हिंडन नदी में कचरा फेंका तो 5 लाख रुपए तक लगेगा जुर्माना, सख्त हुआ नगर निगम
हिंडन नदी में कचरा फेंका तो 5 लाख रुपए तक लगेगा जुर्माना, सख्त हुआ नगर निगम
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश गाजियाबाद में हिंडन नदी किनारे कचरा फेंकने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। ऐसा करने वालों पर नगर निगम 50 हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक का जुर्माना वसूलेगा। इस बार जुर्माना वसूलते समय पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा। इतना ही नहीं, पहली दफा हिंडन पर नजर रखने के लिए सफाई निरीक्षकों को तैनात किया है।

बता दें कि, सहारनपुर से लेकर ग्रेटर नोएडा तक हिंडन नदी की हालत खस्ता है। हिंडन में दूषित पानी छोड़ा जा रहा है। इस वजह से जीव-जंतु मर रहे हैं। यही नहीं, जगह-जगह हिंडन किनारे कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। हिंडन किनारे कूड़े में आग भी लगाई जा रही है। गाजियाबाद में इस प्रकार के मामले अधिक हैं। गाजियाबाद क्षेत्र में हिंडन किनारे आसपास की सोसाइटी और कॉलोनी के लोग कचरा फेंक रहे हैं। कबाड़ी लोहे के लिए कूड़े में आग लगा देते हैं। इस प्रकार हिंडन को दूषित किया जा रहा है। ऐसा करने वालों पर निगम सख्ती बरतेगा। निगम ने सफाई निरीक्षकों को नजर रखने के लिए लगाया है। साथ ही हिंडन घाट पर खास तौर पर ध्यान दिया जाएगा।

बता दें कि शहर के आठ नालों का पानी हिंडन नदी में गिर रहा है, जिससे भी नदी दूषित हो रही है। नालों के पानी से हिंडन को दूषित होने से बचाने के लिए निगम हर संभव कोशिश कर रहा है। नालों का पानी शोधित करने के बाद हिंडन नदी में प्रवाहित किया जाएगा। इस पर काम किया जा रहा है। अभी नालों पर जाली लगाई जाएगी ताकि कूड़ा-कचरा नदी में न जा सके।

गुरुग्राम: खुले में नमाज़ को लेकर फिर भड़का विवाद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

'18000 वर्ष प्राचीन इतिहास..', रामसेतु पर सरकार ने संसद में दिया अहम बयान

तिरुपति बालाजी की तर्ज पर खाटूश्याम में होगा ख़ास इंतज़ाम, भक्तों को मिलेंगी ये सुविधाएं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -