इंटरनेट पर वायरल हो रहा है शहनाज गिल का ये वीडियो, फैंस ने बांधे तारीफों के पूल
इंटरनेट पर वायरल हो रहा है शहनाज गिल का ये वीडियो, फैंस ने बांधे तारीफों के पूल
Share:

मनोरंजन की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस और गायिका शहनाज गिल आए दिन किसी न किसी वजह के चलते ख़बरों में बनी रहती हैं। कुछ दिन पहले शहनाज दुबई गई थीं। यहां उन्होंने कपिल शर्मा, टाइगर श्रॉफ, सारा अली खान एवं अन्य सितारों संग एक इवेंट में शिरकत की थी। अब अपनी दुबई ट्रिप से शहनाज ने व्लॉग साझा किया है। इसमें उन्हें तैयार होते, घूमते और जमीन पर बैठकर खाना खाते देखा जा सकता है।

शहनाज गिल का देसी स्टाइल में खाना खाना प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो का आरम्भ शहनाज गिल के मेकअप चेयर पर बैठे दिखने से होता है। वह तैयार हो रही हैं। उनके मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट अपने टैलेंट का प्रदर्शन करते हुए उन्हें तैयार करने में लगे हैं। तत्पश्चात, सितारों भरे इवेंट में दिखाई देती हैं। इवेंट के लिए शहनाज ने मल्टी कलर आउट्फिट पहना था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक सॉक्स और व्हाइट स्नीकर्स पहने थे। बाद में उन्हें लाल एवं ग्रीन सेब खाते हुए देखा जाता है। शहनाज गिल सेब खाते हुए बोलती हैं, 'सोच रही हूं, मेरी पसंद का खाना तो मिला नहीं सेब खा लूं।' इस ट्रिप पर शहनाज को कुछ प्रशंसक भी मिले, जिन्होंने उन्हें खाने पर आमंत्रित किया। प्रशंसक शहनाज गिल और उनके दोस्तों को अपने साथ लेकर गए तथा उन्हें बढ़िया खाना खिलाया। शहनाज वीडियो में बोलती हैं कि हम जा रहे थे और फिर हमें कुछ दोस्त मिल गए और हम यहां आ गए खाने। फ्री में। इसके बाद वो प्रशंसक और दोस्तों संग खाना खाती हैं तथा तस्वीरें भी खिंचवाती हैं।

वही प्रशंसकों को शहनाज गिल का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है कि शहनाज एक प्योर सोल हैं। एक शख्स ने कमेंट किया, 'वो कितनी अच्छी हैं तथा प्रशंसकों के साथ कितना नम्र व्यवहार करती हैं। इसी तरह कई लोगों अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया है।

इस मशहूर एक्ट्रेस पर भड़के सलमान खान, लगाई जमकर फटकार

बिग बॉस के फैंस के लिए खुशखबरी, शो में होगी सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड के एंट्री

जॉनी डेप-एंबर हर्ड की तरह डिवोर्स केस की लाइव स्ट्रीमिंग चाहता है ये मशहूर एक्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -