लंबे समय तक नहीं चलेगी महाविकास आघाडी सरकार: देवेंद्र फडणवीस
लंबे समय तक नहीं चलेगी महाविकास आघाडी सरकार: देवेंद्र फडणवीस
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार दो दिन बाद सत्ता में अपना एक साल पूरा करने वाली है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीते बुधवार को एक बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि, 'वह अप्राकृतिक गठबंधन सरकार गिरने का इंतजार नहीं कर रहे हैं लेकिन ऐतिहासिक रूप से ऐसी सरकारें कभी भी चार-पांच साल नहीं चलीं।' जी दरअसल महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की MVA सरकार 28 नवंबर को अपना एक साल पूरा करने वाली है।

साल 2019 के चुनावों के बाद बीजेपी की 80 घंटे की सरकार गिर गई थी और उसी के बाद सत्ता में MVA सरकार आई जिसे 28 नवंबर को एक साल पूरे हो जाएंगे। हाल ही में एक ट्वीट कर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हमें सरकार गिरने का इंतजार नहीं है, हम एक प्रभावी विपक्ष के रूप में काम करने के लिए तैयार हैं। लेकिन यह अप्राकृतिक सरकार लंबे समय तक नहीं रह सकती। ऐतिहासिक रूप से, ऐसी सरकारें कभी भी चार-पांच साल तक नहीं रहीं। वे जब तक चाहें सरकार चलाएं। यदि उनकी सरकार नहीं चलती है तो हम एक वैकल्पिक सरकार देंगे।”

वहीं उन्होंने पुणे में मीडिया से बात करते हुए भी विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा, ''MVA की सरकार को अब एक साल पूरा हो जाएगा, लेकिन हम अभी तक कोई उपलब्धि नहीं देख सकते हैं। इन्होंने कई वादे किए लेकिन उनमें से किसी को पूरा करने में विफल रहे। घोषित राहत राशि बाढ़ से प्रभावित किसानों को नहीं दी गई।''

ठंड से बचने के लिए यहाँ गौशालाओं में मवेशियों के लिए बन रहे हैं कोट्स

BJP सरकार ने वापस लिया दंगा भड़काने से जुड़ा केस, कांग्रेस विधायक ने कहा- थैंक्यू

मुंबई आतंकी हमला: राष्ट्र ने 26/11 के नायकों को किया याद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -