'अबकी तेरी बारी RIP IN ADVANCE...', सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद करणी सेना अध्यक्ष सूरजपाल को मिली जान से मारने की धमकी
'अबकी तेरी बारी RIP IN ADVANCE...', सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद करणी सेना अध्यक्ष सूरजपाल को मिली जान से मारने की धमकी
Share:

चंडीगढ़: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) के क़त्ल के पश्चात् अब करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू को धमकी मिली है। कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने सोशल मीडिया पर ये धमकी दी है। इसमें कहा, "तूने लॉरेंस को गाली देकर गलती कर दी। अबकी तेरी बारी 'RIP IN ADVANCE'। ताऊ तुझे कब उठा लेंगे, पता हीं नही चलेगा। 

वही इस धमकी पर सूरजपाल अम्मू ने पलटवार करते हुए कहा, 'मैं मां करणी का वंशज, ऐसी धमकियों से नहीं डरने वाला। हमने मुगलों तथा अंग्रेजो को देश से खदेड़ा है। हमने अलाउद्दीन खिलजी के दांत खट्टे किए हैं'। इसके साथ ही उन्होंने गैंगस्टर के गुर्गों को चेतावनी देते हुए कहा कि ताऊ नहीं, थारा फूफा हूं, डरने वाले नहीं। अम्मू ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसे तमाम गैंगस्टर्स के विरुद्ध सर्जिकल स्ट्राइक की है। NIA निरंतर रेड कर ऐसे आरोपियों पर नकेल लगाने में लगी है। गोगामेड़ी के क़त्ल को लेकर उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि जब पंजाब सरकार ने पहले ही राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर चेताया था। उसके पश्चात् भी सुखदेव को सुरक्षा न देना कहीं न कहीं उनकी राजनीतिक साजिश के तहत हत्या की तरफ संकेत कर रहा है।

बता दे कि राजस्थान के जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का गोली कर क़त्ल कर दिया गया था। पुलिस ने हत्यारों की पहचान कर ली है। एक आरोपी का नाम रोहित राठौर है। वो नागौर के मकराना का रहने वाला है। दूसरे का नाम नितिन फौजी है। वो हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है। फिलहाल दोनों फरार हैं। दोनों ने 5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। कपड़ा व्यापारी नवीन शेखावत दो युवकों के साथ गोगामेड़ी के घर आया था। सोफे पर एक ओर सुखदेव बैठे थे तथा सामने दोनों युवक। बगल में नवीन शेखावत भी बैठा था। किसी संबंध में चारों आपस में बात कर ही रहे थे कि तभी सुखदेव के मोबाइल पर एक कॉल आया। जैसे ही सुखदेव ने कॉल उठाया, नवीन के साथ आए दोनों लड़कों में से एक लड़का अचानक उठा और सुखदेव को गोली मार दी। 

'सफल रही KCR की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी..', डॉक्टर बोले- पूरी तरह ठीक होने में 8 हफ्ते लगेंगे

MP से UP जा रहा ट्रक अचानक हो गया गायब, पुलिस की जाँच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

ग्वालियर कलेक्ट्रेट के पास नग्न हालत में मिली महिला की लाश, बलात्कार कर हत्या की आशंका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -