ये स्टार जीतेगा बिग बॉस 17 की ट्रॉफी, रिंकू धवन ने उठाया पर्दा
ये स्टार जीतेगा बिग बॉस 17 की ट्रॉफी, रिंकू धवन ने उठाया पर्दा
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के घर से रिंकू धवन बाहर आ गई हैं। इस सप्ताह 4 प्रतियोगी रिंकू धवन, अभिषेक कुमार, नील भट्ट और आयशा खान नॉमिनेट थे। दर्शकों के कम वोट के चलते वह एविक्ट हो गईं। शो के पश्चात् उन्होंने मीडिया से चर्चा की। रिंकू ने कहा कि शो का फॉर्मेट जो है उसके लिए शायद वह फिट नहीं है। जो दर्शक उन्हें टीवी पर देखते आ रहे हैं उन्होंने अधिकतर नकारात्मक किरदार में देखा है। बिग बॉस से लोगों ने उनकी असली पर्सनैलिटी सामने आई हैं। वह पर्दे पर अदा किए किरदारों से बिल्कुल अलग हैं।

बिग बॉस में इस समय सबसे अधिक चर्चा मुनव्वर फारूकी की है। रिंकू ने उनके बारे में कहा, आयशा ने जो कुछ भी बताया उसके बाद मुनव्वर ने कुछ भी मना नहीं किया। उसने कहा हां मैंने गलत किया तथा इसके लिए शर्मिंदा हूं। वह चाहता तो कुछ समय के लिए भागने के लिए दोबारा प्रयास कर सकता था। कुछ लोग होते हैं जैसे कुछ जम नहीं रहा है तो वो उस स्थिति से भाग जाते हैं। जम नहीं रहा तो उसे सुलझाओ ना। बाहर तुम भाग रहे थे अब वो बिग बॉस का घर है तो वहां सब सामने आ गया।

क्या विक्की जैन ने अंकिता पर हाथ उठाने का प्रयास किया था? इस सवाल पर रिंकू ने कहा कि उन्होंने ऐसा देखा नहीं क्योंकि वह वहां पर नहीं थी। उन्हें अंकिता ने बताया कि अभिषेक कुमार ऐसी बातें कर रहा है कि विक्की ने हाथ उठाया है जबकि वह कंबल खींच रहा था। वह बोलती हैं, यह पति पत्नी का मैटर है। अब इस पर उनका कुछ बोलना सही नहीं है जबकि वह वहां मौजूद भी नहीं थीं। मन्नारा और मुनव्वर की दोस्ती को लेकर रिंकू ने कहा कि मुनव्वर ने हमेशा नाजिला को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में बताया। उन्होंने हमेशा वो क्लियर रखा। मन्नारा ने एक बार बोला था कि उन्हें नाजिला के बारे में नहीं पता था जबकि यही बात मुनव्वर से पूछा तो उन्होंने बताया कि उसे बताया था। रिंकू ने चर्चा करते हुए आगे कहा कि इस समय मुनव्वर की सबसे अधिक चर्चा है तो उसे और चर्चा में लाओ। वह उसे जीतते हुए देखना चाहती हैं। टॉप 3 प्रतियोगी की रेस में उन्होंने मुनव्वर को पहले नंबर पर रखा। उनके मुताबिक उसके बाद अंकिता लोखंडे और अनुराग डोभाल या विक्की जैन में से कोई हो सकता है।

बिग बॉस 17 को मिले टॉप 10, फिनाले की रेस में शामिल हो सकते हैं ये 3 स्टार्स

दूसरी बार पिता बना ये स्टोर, पत्नी ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

धर्मेंद्र संग सलमान खान ने रीक्रिएट किया 'एनिमल' का सीन, सामने आया प्रोमो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -