बिना वर्कआउट किए शहनाज गिल ऐसे कम करती हैं वजन, खुद खोला राज
बिना वर्कआउट किए शहनाज गिल ऐसे कम करती हैं वजन, खुद खोला राज
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल अपनी मासूमियत से किसी का दिल जीत लेती है। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। वही शहनाज को उनके शो 'देसी वाइब्स विथ शहनाज गिल' में भी बॉलीवुड सेलेब्स के साथ जमकर मस्ती करते देखा जा सकता है। वही अब शहनाज गिल के शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने शिरकत की है वही शहनाज और सारा की वेट लॉस जर्नी कई लोगों के लिए प्रेरणा है। 

दोनों का ट्रांसफॉर्मेशन हर किसी को हैरान करता है। इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत भी की है। सारा और शहनाज की वजन कम करने की प्रेरणा अलग-अलग रही है। दोनों की बॉडी भी अलग तरह की है। सारा जमकर पसीना बहाती हैं वहीं शहनाज वर्कआउट के मामले में आलसी हैं। दोनों ने इस पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वजन घटाने के बाद दोनों इसे मेनटेन करने के लिए क्या करती हैं। 

बता दें कि सारा अली खान ने अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले लगभग 40 किलो वजन कम किया था। इस जर्नी में उन्हें डेढ़ वर्ष का समय लग गया था। वहीं शहनाज गिल ने 6 महीने में 12 किलो वजन कम कर लिया था। शो में आकर दोनों ने इस बारे में चर्चा की थी। सारा अली खान को अक्सर कड़ी मेहनत करते देखा जाता है। उनके इंस्टाग्राम को ही देखकर ये पता चलता है कि वह फूडी भी हैं। सारा ने कहा कि वह जब कहीं जाती हैं तथा डायट पर कंट्रोल नहीं रखतीं तो उनकी बॉडी पर तुरंत प्रभाव नजर आता है। इसलिए वह वर्कआउट मिस नहीं करतीं। वहीं शहनाज गिल ने बताया कि वह बहुत आलसी हैं। उन्हें बिस्तर पर लेटे रहना पसंद है। वह वर्कआउट नहीं करतीं। अपना वजन मेनटेन रखने के लिए उन्होंने पोर्शन साइज घटा रखा है। वह पहले जितना खाती थीं, अब उतना नहीं खातीं बल्कि खाने की मात्रा कम कर दी है। शहनाज ने कहा कि जब उनका वजन अधिक था तो लोग बॉडी शेमिंग करते थे। इस कारण से उन्होंने स्लिम होने का निर्णय लिया। 

बॉलीवुड के इस एक्टर पर है शहनाज गिल को क्रश, खुद किया खुलासा

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में छाई उर्फी जावेद, देखकर फैंस भी हो गए हैरान

उर्फी जावेद के नए लुक ने मचाया तहलका, देखकर हैरान हुए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -