इस लड़की ने पेपर से बना डाली साड़ी और गाउन, देखकर उर्फी जावेद भी हो गई फैन
इस लड़की ने पेपर से बना डाली साड़ी और गाउन, देखकर उर्फी जावेद भी हो गई फैन
Share:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद को उनके अतरंगी ऑउटफिट के लिए जाना जाता है। इसी कारण कई बार उन्हें ट्रोल का भी सामना करना पड़ता है। ऑउटफिट के साथ किए गए प्रयोगों के कारण उर्फी अक्सर ख़बरों में आ जाती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों एक और लड़की वायरल हो रही है जो उनकी भांति ही ऑउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट किया करती है। इस लड़की नाम अपेक्षा राय है। अपेक्षा राय को पेपर से ऑउटफिट बनाने के लिए जाना जाता है। 

वही इसी कारण इन्हें लोगों ने पेपर क्वीन नाम दे दिया है। अपेक्षा मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं तथा अपने टैलेंट के कारण इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। स्वयं उर्फी जावेद भी उनकी इस प्रतिभा से बहुत प्रभावित हैं। उर्फी ने हाल ही में अपने इंस्टा स्टोरी पर अपेक्षा का एक वीडियो डाला है जिसमें वह पेपर से बने ऑउटफिट लोगों को दिखा रही हैं। अपेक्षा सिर्फ इस प्रकार की ड्रेस ही नहीं बनाती बल्कि इसका उपयोग भी करती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by paper queen (@apeksharai97)

वही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसे कई वीडियोज आपको देखने के लिए मिल जाएंगे जिसमें वह पेपर से बने ऑउटफिट पहने दिखाई दे रही हैं। वह अब तक साड़ी, रफल टाइप ड्रेस, स्ट्रैप वाले गाउन, फ्रिल वाले फ्रॉक बना चुकी हैं। उनका प्रयास रहता है कि वह हर बार कोई नई ड्रेस बनाएं। 19 वर्षीय अपेक्षा 12वीं पास हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 3 महीने के कोर्स के चलते उन्होंने अपनी शुरुआत पेपर कटिंग से की थी। अपेक्षा के इंस्टाग्राम पर दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

बप्पा के दर्शन करने लालबागचा राजा पहुंची हिना खान, इस अंदाज में आई नजर

रुबीना-शिल्पा में हुआ जबरदस्त मुकाबला, देखकर लोटपोट हुए फैंस

TVS ने पेश किए अपने दो नए मॉडल, जानिए क्या है इनकी खासियत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -