बप्पा के दर्शन करने लालबागचा राजा पहुंची हिना खान, इस अंदाज में आई नजर
बप्पा के दर्शन करने लालबागचा राजा पहुंची हिना खान, इस अंदाज में आई नजर
Share:

टेलीविज़न की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज साझा की हैं। उनके द्वारा साझा की गई फोटोज गणपति बप्पा के दर्शन की हैं। देश में हर ओर गणेशोत्सव का त्योहार बड़े जोर-शोर में मनाया जा रहा है। वहीं हिना खान भी बृहस्पतिवार को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन कर लौटी हैं। फोटोज में वो भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं। पहली फोटो में हिना खान पिंक कलर के ऑउटफिट में बैठी दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर खुशी की चमक झलक रही हैं।

इतना ही नहीं वो अपने माथे में टिका भी लगाई हैं। वहीं दूसरी फोटो में हिना खान बप्पा के पैरों में माथा टेकती दिखाई दे रही हैं। वो फोटोज में बेहद खुबसूरत नजर आ रही हैं। हिना खान ने इस फोटोज को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘लालबागचा राजा के अद्भुत दर्शन के बाद खुशी एवं संतोष मिला।’ उनकी इन फोटोज को प्रशंसकों के साथ-साथ स्टार्स भी पसंद कर रहे है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

वही उनकी इन फोटोज को अब तक तीन लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। हिना खान अपने सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। प्रशंसक भी उनके पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

TVS ने पेश किए अपने दो नए मॉडल, जानिए क्या है इनकी खासियत

अचानक अमिताभ बच्चन के सामने रोने लगी महिला, देखकर कुछ ऐसी हरकत करने लगे बिग बी

ऐसा क्या हुआ कि इस मशहूर सीरियल के तीनों लीड एक्टर्स ने छोड़ दिया शो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -