रुबीना-शिल्पा में हुआ जबरदस्त मुकाबला, देखकर लोटपोट हुए फैंस
रुबीना-शिल्पा में हुआ जबरदस्त मुकाबला, देखकर लोटपोट हुए फैंस
Share:

लम्बे समय बाद चर्चित सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ टेलीविज़न पर लौट आया है। 3 सितंबर 2022 से ये शो आरम्भ हुआ था। हमेशा से ये शो दर्शकों का फेवरेट रहा है तथा ये सीजन भी दर्शकों को पसंद आ रहा है। शो को बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स करण जौहर (Karan Johar), नोरा फतेही (Nora Fatehi) एवं माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) जज कर रहे हैं, जबकि होस्ट के तौर पर मनीष पॉल (Maniesh Paul) नजर आ रहे हैं।

‘झलक दिखला जा’ के इस सीजन में कई बेहतरीन स्टार्स नजर आ रहे हैं, जो अपने डांस से महफिल में चार-चांद लगा रहे हैं। शो में निया शर्मा (Nia Sharma), पारस कलनावत, रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde), धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar), नीति टेलर सहित कई सितारें बतौर प्रतियोगी दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कलर्स टीवी ने डांस शो का नया प्रोमो इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में रुबीना दिलैक एवं शिल्पा शिंदे के बीच एक जबरदस्त मुकाबला होता दिखाई दे रहे है। दोनों गोलगप्पे खाते हुए डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि, दोनों गोलगप्पे मुंह में डालते हैं तथा फिर डांस करने लगते हैं। उनका मुकाबला देख जज और प्रतियोगी हंसने लगते हैं। वहीं होस्ट मनीष पॉल रुबीना की तरफ इशारा करते हुए बोलते हैं, "इन्होंने तो गोलगप्पे खाया है, पर इन्होंने ठूसा है(शिल्पा शिंदे की तरफ इशारा करते हुए)। माधुरी दीक्षित को ठहाके मारकर हंसते हुए देखा जा सकता है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं।

TVS ने पेश किए अपने दो नए मॉडल, जानिए क्या है इनकी खासियत

अचानक अमिताभ बच्चन के सामने रोने लगी महिला, देखकर कुछ ऐसी हरकत करने लगे बिग बी

ऐसा क्या हुआ कि इस मशहूर सीरियल के तीनों लीड एक्टर्स ने छोड़ दिया शो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -