रणबीर कपूर को इस लड़की ने बोल दिया अंकल, एक्टर ने किया कुछ यूँ किया रिएक्ट
रणबीर कपूर को इस लड़की ने बोल दिया अंकल, एक्टर ने किया कुछ यूँ किया रिएक्ट
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkaar) के प्रमोशन में व्यस्त हैं तथा अलग अलग शहरों और इवेंट्स में शिरकत कर रहे हैं। रणबीर ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। ऐसे में हाल ही में अब रणबीर इंडियन आइडल 13 (Indian Idol 13) में पहुंचे, जहां एक प्रतियोगी ने रणबीर को अंकल कह दिया, अभिनेता ने जिस अंदाज में उस बच्ची को जवाब दिया, वो ख़बरों में आ गया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर शो का एक क्लिप सामने आया है। जहां सुपरस्टार की मंडली भी जावेद अली के साथ पहुंची है। इस क्लिप में एक प्रतियोगी रणबीर को अंकल कहती हैं, जिस पर रणबीर मुस्कुराते हुए बोलते हैं-  यार मुझे प्लीज अंकल मत बुलाओ। इस पर प्रतियोगी मासूमियत से पूछती है- तो आप ही कहें आपको क्या कहूं? इस पर फिर रणबीर बोलते  हैं- तू मुझे आरके बोल दे। रणबीर के इस अंदाज को सोशल मीडिया यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं।

वही बात यदि रणबीर के प्रोजेक्ट्स की करें तो वो ब्रह्मास्त्र से पहले शमशेरा में दिखाई दिए थे तथा इन दिनों वो फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर ख़बरों में हैं। फिल्म में रणबीर की जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ बनी है, जिसका डायरेक्शन लव रंजन ने किया है। 'तू झूठी मैं मक्कार है' 8 मार्च को रिलीज होगी। इसके अतिरिक्त फिल्म एनिमल में भी रणबीर कपूर अपना जलवा बिखेरते नजर आएँगे। रणबीर कपूर के साथ एनिमल में अनिल कपूर, बॉबी देओल एवं रश्मिका मंदाना दिखाई देंगे। कुछ समय पहले रणबीर के रश्मिका संग कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी।

ऑस्कर 2023 में दीपिका के जाने से आया विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन

"अच्छा होता की करीना के पास जीका होता तैमूर नहीं..." आखिर ऐसा क्यों बोली शर्मीला

“आप बोलने कब देते हैं..” मी टू पीडि़तों पर सवाल उठाने वालों पर बरसी रेणुका शहाणे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -