शादी के बंधन में बंधी बिग बॉस की ये मशहूर अदाकारा, दूल्हे संग इस अंदाज में आई नजर
शादी के बंधन में बंधी बिग बॉस की ये मशहूर अदाकारा, दूल्हे संग इस अंदाज में आई नजर
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’  के सीजन 9 (Bigg Bos 9) की प्रतियोगी रह चुकीं अभिनेत्री प्रिया मलिक (Priya Malik) ‘शीर कोरमा’ और ये ‘काली-काली आंखे’ जैसे ओटीटी सीरीज में दिखाई दे चुकी हैं। प्रिया ने अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर करण बख्शी से इसी रविवार को शादी कर ली है। टीवी के लोकप्रिय शो बिग बॉस के घर में रहने के चलते प्रिया की किश्वर मर्चेंट से खूब लड़ाई हुई थी, उन दिनों प्रिया खूब ख़बरों में रही थीं। हालांकि बाद में दोनों दोस्त बन गए थे। अभिनेत्री तनाज ईरानी सहित कई स्टार्स ने प्रिया की लाइफ के नए सफर के लिए बधाई दी है।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने प्रिया मलिक एवं करण बख्शी को मुंबई एयरपोर्ट पर अपने कैमरे में कैद किया। प्रिया करण के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही थीं। पूरे हाथ भर चूड़ा पहने नई नवेली दुल्हन प्रिया पिंक कलर के कढ़ाई वाले सूट तथा पिंक कलर की मैचिंग सैंडिल पहने थीं तो वहीं दूल्हे राजा करण ब्लैक ट्राउजर, ब्लैक सदरी एवं ब्राउन कलर के शर्ट में कैजुअल अंदाज में दिखाई दिए। दोनों ने पैपराजी को देख खुशी-खुशी पोज दिए।

बता दे कि प्रिया मलिक और करण बख्शी लंबे वक़्त से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों ने वर्ष 2019 में ही सगाई कर ली थी, शादी अब जाकर की है। प्रिया की शादी इसी रविवार को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित गुरुद्वारा में सिख रीति-रिवाज से हुई है। इससे पहले 7-8 अक्टूबर को मेहंदी, संगीत एवं कॉकटेल पार्टी में दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ खूब एन्जॉय किया। शादी के पश्चात् अब ये न्यूली वेड कपल दिल्ली से मुंबई पहुंच चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में प्रिया और करण एक रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं।

बिग बॉस में जाकर ये काम करना चाहती हैं पूनम पांडे, जानकर उड़ जाएंगे होश

इस मशहूर एक्ट्रेस संग फ्लर्ट कर रहे थे कपिल शर्मा, फिर जो हुआ उसे देख लोटपोट हुए फैंस

KBC में काम करने के लिए अमिताभ बच्चन ने रखी थी ये शर्त, फिर हुई TV पर एंट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -