इस डायरेक्टर ने बदली रति अग्निहोत्री की जिंदगी
इस डायरेक्टर ने बदली रति अग्निहोत्री की जिंदगी
Share:

जानी मानी मशहूर भारतीय फिल्म अभिनेत्री और टीवी कलाकार रति अग्निहोत्री का आज जन्मदिन हैं। रति का जन्म 10 नवम्बर 1960 को मुंबई में हुआ था। रति अग्निहोत्री एक पंजाबी परिवार से सबंध रखतीं हैं। रति ने मॉडलिंग के जगत में कदम दस वर्ष की उम्र में ही रख दिया था। किन्तु उनके पापा का ट्रांसफर मुंबई से चेन्नई हो गया। जहां उन्होंने अपने स्कूली दिनों के दौरान कई स्टेज शो में भाग लिया। रति अग्निहोत्री की एक बहन है-अनीता अग्निहोत्री जोकि पूर्व मिस इंडिया रह चुकी है। वह अभी पोलैंड में रहती हैं। रति अग्निहोत्री डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री के कजिन है। 

रति का विवाह बिजनेसमैन अनिल विरवानी के साथ हुआ है। उनका एक बेटा भी है-तनूज वीरानी। उनके बेटे ने फिल्म लव यू सोणियों से बॉलीवुड डेब्यू किया था। रति के करियर का आरम्भ स्कूल प्ले के दौरान हुआ, क्योकि तभी डायरेक्टर भारतीराजा की नज़र रति पर पड़ी थी। रति का अभिनय को देखते ही उन्होंने रति को अपनी मूवी के लिए सिलेक्ट कर लिया। उस वक़्त रति सिर्फ सोलह वर्ष की थी, जब उन्हें उनकी पहली फिल्म बतौर हीरोइन ऑफर हुई थी। वह अपनी पहली वठिया पुरगुल (1979)मूवी को लेकर बहुत उत्साहित थीं। इस मूवी में उनके अभिनय को लोगों ने बहुत सराहा था। इस मूवी के रति सिर्फ 3 वर्ष में तेलगु की 32 फिल्मों में काम किया था।

रति ने साउथ के कई बड़े-बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन साझा किया, जिनमे रजनी कांत, कमल हासन सम्मिल्लि थे। रति ने हिंदी फिल्मों में काम किया। जिसमे उनकी सुपरहिट फिल्म फर्ज और कानून थी। फिल्म कुली में उनके अपोजिट मेगास्टार अमिताभ बच्चन नजर आए थे। उन्हें मूवी तवाइफ़ के लिए फिल्म फेयर अवार्ड का नॉमिनेशन भी हासिल हुआ था। शादी के पश्चात् रति ने अपने फ़िल्मी करियर से एक लम्बा ब्रेक लिया। उसके पश्चात् 16 वर्ष पश्चात् बड़े पर्दे पर फिल्म कुछ खट्टी-कुछ मीठी से वापसी की। इस मूवी में उन्होंने काजोल की ग्लैमरस माँ का रोल निभाया था।

आज रिलीज होगा वरुण-सारा का गाना 'हुस्न है सुहाना'

ड्रग्स केस में NCB ने किया ड्रग सप्लायर और पैडलर रेगल महाकाल को गिरफ्तार

हॉस्पिटल से वीडियो शेयर कर बोले राहुल रॉय- 'रिकवर कर रहा हूं, जल्द वापस आऊंगा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -