कभी अपनी खूबसूरती से कई दिलों पर राज करती थी ये एक्ट्रेस, अब एक्टिंग छोड़ कहां है गायब
कभी अपनी खूबसूरती से कई दिलों पर राज करती थी ये एक्ट्रेस, अब एक्टिंग छोड़ कहां है गायब
Share:

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री ईशा शेरवानी आज यानी 29 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। 2005 में फिल्म किशना से अभिनेत्री ने फिल्मी डेब्यू किया था। ईशा शेरवानी ने साउथ फिल्मों में भी काम किया। मगरएक्टिंग करियर फ्लॉप ही रहा। ईशा को अंतिम बार फिल्म दिल बेचारा में देखा गया था। इसमें उनका गेस्ट अपीयरेंस था। 2020 के बाद से वो स्क्रीन पर नहीं नजर आई हैं। तो कहां हैं ईशा, आइये आपको हैं।

अभिनय कभी भी ईशा का पहला प्यार नहीं था। वो डांस की दीवानी रही हैं। ईशा शेरवानी को इंडियन कंटेम्परेरी और एरियल डांस में महारथ हासिल है। ईशा की मां फीमेल बैलेट डांसर हैं तथा पिता ऑस्ट्रेलियन म्यूजिशियन। ईशा शेरवानी अपनी मां के करीब हैं। उनके माता-पिता का केरल में आर्ट्स स्कूल है। ईशा ने अपनी मां के डांस स्कूल से डांस सीखा है। वो Malkam, कथक, Kalaripayattu और Chhau डांस फॉर्म जानती हैं। कई देशों में वो अपनी डांस परफॉर्मेंस का जलवा दिखा चुकी हैं।

अभिनय से ब्रेक लेकर ईशा का पूरा फोकस डांस पर है। वो अपनी मां की डांस कंपनी में लीड डांसर हैं। उनका ग्रुप दुनियाभर में लाइव परफॉर्म करता है। वही बात यदि पर्सनल फ्रंट की करें तो ईशा की शादी हो चुकी है। उनका एक बेटा है। इंस्टा पर ईशा शेरवानी बेटे संग फोटो पोस्ट करती रहती हैं। एक समय ईशा का नाम क्रिकेटर जहीर खान संग जुड़ा था। दोनों के 8 वर्ष तक डेट करने की खबरें थीं। ईशा शेरवानी का ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। ब्रेकअप के बाद उन्होंने अपनी राहें जुदा कर ली थीं। दोनों जिंदगी में मूव ऑन हो चुके हैं।

इस टीवी को होस्ट करते नजर आएँगे पंकज त्रिपाठी!

ये मशहूर एक्ट्रेसेस झलक दिखला जा 11 में बिखेरेंगी जलवा, नाम जानकर झूम उठेंगे आप

क्या आप जानते है रुपाली गांगुली का निकनेम? खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -