स्ट्रगलिंग डेज को यादकर भावुक हुई ये एक्ट्रेस, बोली- 'खाने को नहीं थे पैसे'
स्ट्रगलिंग डेज को यादकर भावुक हुई ये एक्ट्रेस, बोली- 'खाने को नहीं थे पैसे'
Share:

टेलीविज़न की अभिनेत्री रतन राजपूत अपने यूट्यूब चैनल पर लाइफ से संबंधित किस्से साझा करती हैं। इंडस्ट्री में चाहे वो उनका संघर्ष रहा हो, बुरा अनुभव हो या निजी जिंदगी की कड़वी यादें, रतन राजपूत प्रशंसकों को अपने मन की हर बात बताती हैं। रतन ने अपने नए  व्लॉग में संघर्ष के दिनों को याद किया है। कैसे वे बिहार से मुंबई आईं, उनके पास रूपये नहीं होते थे, वे भूखे पेट सोई थीं।।। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने पापा से पैसे नहीं मांगे थे। 

रतन राजपूत ने बीते समय को याद करते हुए बताया उन्होंने 2002 में घर छोड़ा था। मुंबई आते ही वे महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन करने निकली थीं। आते ही उन्हें एक शो प्राप्त हो गया था। रतन को तब इंग्लिश नहीं आती थी इसलिए उन्होंने बिना कॉन्ट्रैक्ट पढ़े शो साइन कर लिया था। रतन का ये 1 वर्ष का कॉन्ट्रैक्ट था, उन्हें ढाई हजार प्रतिदिन का मिलता था। दिल्ली में उन्हें 500 रुपये मिलते थे इसलिए रतन ये अमाउंट जानकर खुश हो गई थीं। रतन महीने में सिर्फ 3-4 दिन ही शूट करती थीं इसलिए वो महीने का सिर्फ साढ़े 7 हजार तक कमा लेती थीं। रतन के ये रूपये कब खर्च हो जाते थे पता ही नहीं चलता था। जबकि उनका खर्चा साढ़े 9 हजार था।

रतन भूख हड़ताल करके मुंबई में अपना खर्चा मैनेज करती थीं। रतन राजूपत जैसे तैसे रहन सहन  करती थीं। वड़ा पाव, दूध पीकर गुजारा करती थीं। घर से कॉल आने पर रतन परिवार को झूठ बोलती थीं कि उन्होंने खाना खाया है। रतन के परिवार में किसी चीज की कोई कमी नहीं थी। उन्होंने मुंबई में भूखे पेट सोना बेहतर समझा मगर पिता से रूपये नहीं मांगे। वे अपने दम पर अभिनेत्री बनना चाहती थीं। रतन को लगता था यदि सफलता नहीं मिली तो लोग बोलेंगे कि परिवार का पैसा डुबो दिया। यदि उन्हें तब पता होता कि वो कामयाब होंगी तो रूपये घर से मांग भी लेतीं। रतन ने बताया- मुंबई आने के बाद पापा से केवल 50 हजार मांगे थे, क्योंकि उन्हें घर का डिपॉजिट भरना था। दिल्ली में अभिनय वर्कशॉप में काम कर उन्होंने 22 हजार कमाए थे। रतन को उनके पिता के दोस्त की एक बात बहुत चुभ गई थी इसलिए भी उन्होंने घर से रूपये नहीं मांगे। पिता के दोस्त ने बोला था कि अभिनय क्षेत्र में बच्चे अपना नमक रोटी भी नहीं खा सकते। रतन को पापा के दोस्त की ये बात पसंद नहीं आई थी।  

इस एक्टर के 19 वर्षीय बेटे का हुआ निधन, सुनील पाल ने जताया दुख

तेजस्वी का नया फोटोशूट देख चौंके लोग, बोले- 'तेजा अब हॉलीवुड चली जाओ'

इस मशहूर एक्ट्रेस को फिर ले जाया गया तिहाड़ जेल, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -