टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के देहांत पर इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के देहांत पर इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
Share:

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना की वजह से देहांत हो गया है। मुंबई से सटे पालघर में कासा के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर यह दुर्घटना हुई है। खबरों का कहना है कि मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से जाकर टकरा गई। कार में कुल 4 लोग सवार थे। इस एक्सीडेंट में मिस्त्री सहित दो लोगों की जान चली गई है। दुर्घटना के उपरांत मिस्त्री को हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत की खबर सुनकर बिज़नेस इंडस्ट्री से लेकर राजनीति क्षेत्र तक हर कोई स्तब्ध है, वहीं हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है 

शरद पवार- टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन की चौंकाने वाली खबर के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। वह एक गतिशील और प्रतिभाशाली उद्यमी थे। हमने कॉरपोरेट वर्ल्ड के सबसे चमकीले सितारे में से एक को खो दिया।

 

आदित्या ठाकरे- साइरस मिस्त्री जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। भारत ने आज एक युवा, उम्दा व्यवसायी खो दिया।ओम शांति

 

प्रफुल पटेल- टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के आकस्मिक और असामयिक निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

 

राहुल गांधी- टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन की दुखद खबर से दुखी हूं। वह देश के सबसे प्रतिभाशाली व्यापारिक दिमागों में से थे, जिन्होंने भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। 

 

पीएम मोदी- श्री साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार व्यवसायी नेता थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

 

देवेंद्र फडणवीस- पालघर के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष श्री साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध और गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। 

 

पीयूष गोयल- साइरस मिस्त्री के आकस्मिक निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा। भारतीय उद्योग ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया है, जिसका भारत की आर्थिक प्रगति में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

 

जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते है इस गांव के बच्चे, अब तक नहीं मिली मूलभूत सुविधा

उद्धव के PA के घर गणेश दर्शन के लिए पहुंचे CM शिंदे, गरमाई राजनीति

'मैं ईडी से नहीं डरता हूं, आप मुझसे 55 घंटे पूछताछ कर लो फर्क नहीं पड़ेगा': राहुल गाँधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -