उद्धव के PA के घर गणेश दर्शन के लिए पहुंचे CM शिंदे, गरमाई राजनीति
उद्धव के PA के घर गणेश दर्शन के लिए पहुंचे CM शिंदे, गरमाई राजनीति
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में इन दिनों गणेश पूजा की धूम है। जी दरअसल यहाँ इस समय आम से खास तक यह पर्व मना रहे हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई है। केवल यही नहीं बल्कि सीएम खुद भी दूसरे नेताओं के घर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि सीएम एकनाथ शिंदे की इस 'गणपति कूटनीति' ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है और इसी के साथ इसने कई अटकलों को जन्म दिया है। आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे इस दौरान शिवसेना के कई दिग्गजों के घर भी पहुंचे। जी दरअसल उन्होंने मनोहर जोशी और उद्धव ठाकरे के पीए मिलिंद नार्वेकर सरीखे नेताओं के घर पर गणपति का आशीर्वाद लिया।

इसी के साथ शिंदे एमएनएस चीफ राज ठाकरे और केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे जैसे शिवसेना के पूर्व नेताओं के घर भी दर्शन किए। आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से भी इस तरह की डिप्लोमेसी देखने को मिली, और इसका नेतृत्व पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने किया। जी दरअसल उन्होंने शिवसेना के कई विधायकों और पूर्व नगरसेवकों के घरों का भी दौरा किया।

वहीं दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे ने राणे के घर का दौरा करने के बाद कहा, "मैं आज यहां दर्शन के लिए आया हूं। मुलाकात के दौरान कई पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने (नारायण राणे) मुझे मुख्यमंत्री रहते हुए के अपने अनुभव बताए। आखिर यह आम लोगों की सरकार है। आम लोगों के लिए क्या अच्छा किया जा सकता है, इसकी चर्चा हुई। बालासाहेब ठाकरे और आनंद दीघे की यादों को जीवंत किया गया। क्या हर बार राजनीतिक रूप से बात करना जरूरी है? हमने कुछ भी राजनीतिक चर्चा नहीं की है। यह शिष्टाचार भेंट थी। मैं गणपति दर्शन के लिए आया था। कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। हमने पहले बालासाहेब के साथ काम किया है। उनके नेतृत्व में काम करते हुए हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं।"

मानसिक विक्षिप्त ने की ऐसी हरकत, पुलिस को पहुंचना पड़ा मौके पर

'मैं ईडी से नहीं डरता हूं, आप मुझसे 55 घंटे पूछताछ कर लो फर्क नहीं पड़ेगा': राहुल गाँधी

समय पर उपचार न मिलने पर युवक की मौत, आप भी जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -