इंदौर में 5 दिन तक बंद रहेंगे ये मार्ग, जानिए यातायात प्रबंधन पुलिस का ट्रैफिक प्लान
इंदौर में 5 दिन तक बंद रहेंगे ये मार्ग, जानिए यातायात प्रबंधन पुलिस का ट्रैफिक प्लान
Share:

इंदौर: प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के चलते अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर  महेश चंद जैन के द्वारा यातायात प्रबंधन रूट व्यवस्था पर प्रेस वार्ता रखी गयी। इस के चलते यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान रूट व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि 8 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन का एक राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, जिसमें दुनिया के 100 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीय शामिल होने जा रहे हैं। पूरा इंदौर शासन-प्रशासन और इंदौर की जनता सभी उनके आतिथ्य के लिए तैयारी कर रही है। 7 तारीख से ही बहुत अब्दे आँकड़े में हमारे अतिथियों का आगमन शहर में आरम्भ हो जाएगा। 8 तारीख को एक प्रारंभिक शुरुआत के पश्चात् माननीय प्रधानमंत्री महोदय, 10 तारीख को माननीय महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी का आगमन प्रस्तावित है। 

इस तरह रहेगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर यातायात प्रबंधन पुलिस का ट्रैफिक प्लान:-
1- तारीख 07.01.2023 से 12.01.2023 तक सुपर कॉरीडोर से बायपास तक का लेफ्ट रोड सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा।
2- एयरपोर्ट से शहर की तरफ आने जाने वाले वाहन कालानी नगर, वायरलेस टी से मरीमाता चौराहा मार्ग से आ जा सकेगे और उज्जैन आने-जाने वाले वाहन मरीमाता, बाणगंगा, लवकुश चौराहा होते हुए आ जा सकेगें।
3- सुपर कॉरीडोर से एमआर-10 तरफ दिनांक 05.01.2023 से 12.01.2023 तक सभी तरह के माल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
4- सांवेर से भारी माल वाहन क्षिप्रा से वायपास होते हुए शहर में आ जा सकेगें।
5- सॉवेर तरफ से आने वाले चार पहिया /दो पहिया वाहनों का एमआर-10 तरफ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वे सीधे बाणगंगा एवं हवाईअड्डे की तरफ जा सकेगें। इसी तरह बाणगंगा से सीधे सॉवेर तरफ जा सकेगें।
6- तारीख 7, 8, 9,10, 11, 12 जनवरी 2023 को राजबाडा क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। सामान्य यातायात / वाहनों का राजबाडा में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
7- तारीख 7, 8, 9, 10,11,12 जनवरी 2023 को 56 दुकान नो व्हीकल जोन रहेगा।
8- तारीख 7, 8, 9,10,11, 12 जनवरी 2023 को खजराना गणेश मंदिर क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा।
9- तारीख 7, 8, 9,10, 11, 12 जनवरी 2023 को सवारी बसों का रेडीसन चौराहा की तरफ आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा। सवारी बसे व्हाईट, पिपल्याहाना होते हुए बिचौली मर्दाना की तरफ से शहर में आ जा सकेगी।

इस किसान ने खुद को जमीन में गाड़ा, हैरान कर देने वाली है वजह

सुप्रीम कोर्ट के नोटबंदी के फैसले पर आया निर्मला सीतारमण का बयान, जानिए क्या कहा?

चुनाव जिताने के लिए SDM ने लिए 9 लाख 60 हजार रुपये, 4 लोग हुए गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -