चुनाव जिताने के लिए SDM ने लिए 9 लाख 60 हजार रुपये, 4 लोग हुए गिरफ्तार
चुनाव जिताने के लिए SDM ने लिए 9 लाख 60 हजार रुपये, 4 लोग हुए गिरफ्तार
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में हथीन SDM एवं उनके परिवार के 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि SDM ने हरियाणा में जिला परिषद के चुनाव में एक प्रत्याशी को जिताने के लिए 9।60 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। अपराधी SDM की पहचान वकील अहमद के रूप में हुई है। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने SDM के दो भाई और एक चाचा को गिरफ्तार किया है। 

स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, नूंह की एक महिला ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज की थी कि SDM ने उसे जिला परिषद का चुनाव जिताने में सहायता करने के नाम पर 10 लाख रुपये की डील की थी। तत्पश्चात, SDM एवं उसके परिवार ने महिला से  9।60 लाख की रिश्वत ली। इतना ही नहीं महिला ने कॉल डिटेल सहित कई सबूत भी पेश किए थे। तत्पश्चात, स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने SDM सहित चार व्यक्तियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि SDM सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस सभी से पूछताछ चल रही है। सभी अपराधियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 384 (जबरन वसूली), 420 (धोखाधड़ी), 120 बी (आपराधिक साजिश) एवं भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 ए और 13 (1) बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 

हाइवे पर बैंक कर्मी को लुटेरों ने रोका, लूट नहीं पाए तो कर दिया ये हाल

हैरतंअगेज! न्यू ईयर पर इस शहर के लोग पी गए 9 करोड़ रुपए की शराब

कलयुगी बाप ने किया अपनी ही नाबालिग बेटी का बलात्कार, हुआ गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -