एक साथ नजर आए 'खतरों के खिलाड़ी 12' के ये कंटेस्टेंट, रुबीना दिलैक के अंदाज ने जीता दिल
एक साथ नजर आए 'खतरों के खिलाड़ी 12' के ये कंटेस्टेंट, रुबीना दिलैक के अंदाज ने जीता दिल
Share:

टेलीविज़न जगत की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने पिछले दिन अपने घर पर फ्रेंड्स के लिए स्पेशल पार्टी का आयोजन किया। ये पार्टी उनके लोकप्रिय शो खतरों के खिलाड़ी 12 में उनके प्रतियोगी दोस्तों के साथ रियूनियन के लिए डेडिकेट थी। रुबीना ने अपनी नई इंस्टा पोस्ट में इस पार्टी का वीडियो भी साझा किया है। 

टेलीविज़न एक्ट्रेस रुबीना ने सोशल मीडिया पर रियूनियन कैप्शन के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रुबीना के घर उनके फ्रेंड्स को डांस और रिलैक्स करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अभिनेत्री सृति झा को गुलाबी आंखें जो तेरी देंखीं पर झूमते हुए देखा जा सकता है। खतरों के खिलाड़ी के चलते रुबीना के प्रतियोगी फ्रेंड्स के साथ इस शो के चलते कैसी भी बॉन्डिंग रही हो मगर उन सब चीजों को एक तरफ रखकर रुबीना ने ये जबरदस्त रियूनियन ऑर्गनाइज किया। 

रुबीना की पार्टी में उनकी नजदीकी दोस्त राजीव अदतिया, सृति झा, निशांत भट्ट और अनुपमा की अनेरी वजानी गेस्ट लिस्ट में थे। राजीव अदतिया ने सोशल मीडिया पर इस पार्टी का वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में राजीव अदतिया को ‘आपकी नजरों ने समझा‘ गाने को गाते हुए देख सकते हैं। प्रतियोगियों के ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। 

इंजेक्शन के कारण अचानक इतनी बड़ी हो गई थी ये एक्ट्रेस, देखकर हर कोई रह गया था हक्का-बक्का

नहीं होगा इस मशहूर कपल का तलाक, सामने आई इस तस्वीर को देख झूमे फैंस

मौनी रॉय संग नजर आई जन्नत, कातिलाना अदाएं देख छूटे फैंस के पसीने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -