भारतीय टेलिविजन के सबसे आइकॉनिक शोज में से एक रामानंद सागर का 'रामायण' हर जेनरेशन का फेवरिट बना हुआ है। वहीं शो को 80 और 90 के दशक में जितना पसंद किया गया, उतना ही आज भी पसंद किया जाता है।बीते दिनों सरकार ने कई पुराने क्लासिक शोज को री-टेलिकास्ट करने का फैसला लिया। 'रामायण' का लोगों में कितना क्रेज है, इस बात का अंदाजा ऐसे ही लगाया जा सकता है कि रामानंद सागर का यह शो अब टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की 'रामायण' में ऐक्टर अरुण गोविल भगवान राम के किरदार में नजर आए थे। वहीं उन्होंने इस किरदार को इस तरह से निभाया कि यह आज भी लोगों के जेहन में है। इस रोल के लिए अरुण को हर तरफ से प्रशंसा ही मिली। वहीं इस बीच पॉप्युलर टेलिविजन पर्सनैलिटी तबस्सुम जो कि अरुण की सिस्टर इन लॉ लगती हैं, ने बचपन के दिनों की कुछ तस्वीरें शेयर कीं।
इसके अलावा इसमें आप भी अरुण गोविल को ब्लैक ऐंड वाइट अवतार में देखकर सरप्राइज हो जाएंगे।ये तस्वीरें 90's की याद दिलाती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, 'रामायण' का री-टेलिकास्ट 28 मार्च 2020 से शुरू हुआ। एक ऐपिसोड सुबह 9 से 10 तो दूसरा शाम को 9 से 10 के बीच प्रसारित होता है। इसके साथ ही रामायण के अलावा 'महाभारत' भी दिखाया जा रहा है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Iam so lucky that my dear #ram is my chachu @RealArunGovil @arungovil12 #Ramayan #Ramayana @RealArunGovil luv u all @tabassumgovil pic.twitter.com/527Fu6taLi
— Hoshang Govil (@GovilHoshang) April 4, 2020
Hum shukraguzar hain @PrakashJavdekar ji ke jinhone #Ramayan ko phir se dd pe dikhane ka faisla kiya hai,iska sabse bada fayda ye hai ke younger generation ko bhi ye pata chalega ke Ramayan kya hai meri khushkismati hai ke #Ramayan ka Ram #arungovil mera devar hai #JaiShriRam pic.twitter.com/SOe14U4K6e
— Tabassum (@tabassumgovil) March 27, 2020
My darling lekha and Arun love you #JaiShriRam #arungovil #Ramayan very soon on #tabassumtalkies @RealArunGovil @arungovil12 pic.twitter.com/urngGbnFvc
— Tabassum (@tabassumgovil) April 4, 2020
रतन राजपूत ने लॉकडाउन के बीच जुगाड़ से बनाया टीवी
सीधे पल्लू की साड़ी में अवॉर्ड लेने पहुँच गयी थी दीपिका चिखलिया
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में रोनित रॉय को ऐसे मिला काम