‘ये तो गोरी महिलाएँ, इनका डील-डौल उन औरतों जैसा नहीं’, संदेशखाली की पीड़िताओं का TMC विधायक ने उड़ाया मजाक, BJP नेता ने लगाई फटकार
‘ये तो गोरी महिलाएँ, इनका डील-डौल उन औरतों जैसा नहीं’, संदेशखाली की पीड़िताओं का TMC विधायक ने उड़ाया मजाक, BJP नेता ने लगाई फटकार
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों से सत्ताधारी पार्टी TMC के बड़े नेताओं को कोई फर्क नहीं पड़ा। उनके बयानों से ऐसा जान पड़ रहा है कि उनके अंदर पीड़िताओं का दर्द समझने के लिए संवेदनशीलता भी नहीं बची। हाल ही में 24 परगना जिला परिषद के अध्यक्ष एवं अशोकनगर के TMC विधायक नारायण गोस्वामी ने अपने एक इंटरव्यू के समय पीड़ित महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने इल्जाम लगाने वाली महिलाओं का मखौल उड़ाते हुए उनके रंग-रूप पर टिप्पणी की थी, तत्पश्चात, अब बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने उन्हें करारा जवाब दिया।

TMC MLA नारायण गोस्वामी ने कहा था- “संदेशखाली की जनजातीय महिलाओं को उनके डील-डौल, रंग-रूप से पहचाना जा सकता है। मगर जो महिलाएँ कैमरे पर आकर आरोप लगा रही हैं वो गोरी हैं। क्या फिर भी हम उन्हें स्थानीय जनजातीय महिला कहेंगे।” प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने ये भी कहा कि वह इस बिंदु पर तहकीकात कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर मामला पुलिस को दिया जाएगा। कुछ जानकारी पहले सामने आ गई हैं। जिन महिलाओं ने कैमरे पर आरोप लगाए वो संभवत: CPM की महिला समिति की सदस्य हैं। इनमें कोई आशा कार्यकर्ता है, कोई आईसीडीएस कर्मी। उन्हें सामने लाकर नाटक हो रहा है। जो वीडियो आप लोग देख रहे हैं वो स्क्रिप्टेड है।

नारायण गोस्वामी के इस बयान के पश्चात् बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने इस टिप्पणी को बेहद शर्मनाक बताया है। चटर्जी ने कहा- “TMC MLA नारायण गोस्वामी द्वारा संदेशखाली की महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी स्पष्ट रूप से उनकी गंदी मानसिकता को बताती है। जनजातीय समुदाय एवं महिलाओं को उनकी शारीरिक संरचना एवं त्वचा के रंग के आधार पर कमतर आंकना पश्चिम बंगाल में TMC की विकृत और नस्लवादी राजनीति का स्पष्ट संकेत है। नील-शदा (काली-गोरी) बहिनी का नस्लवाद कब रुकेगा?”

वही एक तरफ संदेशखाली की महिलाओं के बयान आने के बाद जहाँ TMC नेता ऐसे असंवेदनशील बयान देखते नजर आ रहे हैं। वहीं भाजपा के नेता निरंतर उनके साथ अपनी एकजुटता दिखा रहे हैं। राज्य में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने 30 अन्य विधायकों के साथ इस मामले में प्रदर्शन किया। वहीं बीजेपी नेता सुकंता मजूमदार भी पीड़िताओं से मिलने के लिए जब जा रहे थे तो पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें रोका गया। तत्पश्चात, झड़प की खबर सामने आई एवं बाद में पता चला कि सुकंता मजूमदार हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

6 महीने बाद रोहित शर्मा के बल्ले से निकला अर्धशतक, लड़खड़ाने के बड़ा संभला भारत

कतर के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने की मुलाकात, व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई बात

'T20 वर्ल्ड कप तक भारत के मुख्य कोच बने रहेंगे राहुल द्रविड़..', BCCI ने कर दिया ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -