सपा-बसपा के ये 3 विधायक भाजपा में हुए शामिल
सपा-बसपा के ये 3 विधायक भाजपा में हुए शामिल
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले माहौल चुनावी होता जा रहा है। ऐसे में बीजेपी में मंगलवार को 3 MLA सम्मिलित हुए। समाजवादी पार्टी MLA राजेश कुमार शुक्ला, बहुजन समाज पार्टी MLA संजीव सिंह कुशवाहा एवं निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

छतरपुर के बिजावर से समाजवादी पार्टी के MLA राजेश शुक्ला एवं भिंड से बहुजन समाज पार्टी के विधायक संजीव कुशवाहा ने अपनी पार्टी छोड़कर सीएम शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में भगवा पार्टी की सदस्यता ली। संजीव कुशवाहा की सियासी पृष्ठभूमि भी भाजपा से ही रही है। उनके पिता रामलखन सिंह पांच बार सांसद रह चुके हैं।  

वर्तमान में ये दोनों विधायक बाहर से भाजपा को समर्थन दे रहे थे। विशेष बात ये है कि इन तीनों विधायकों पर दलबदल नियम लागू नहीं होगा। क्योंकि सपा से सिर्फ एक MLA राजेश शुक्ला के भाजपा में सम्मिलित होने से पार्टी का 100 प्रतिशत विलय भाजपा में हो गया है। वहीं रामबाई एवं संजीव कुशवाहा के तौर पर बहुजन समाज पार्टी के पास दो विधायक हैं। इस प्रकार 50 प्रतिशत विलय भाजपा में होने पर भी दलबदल अधिनियम लागू नहीं होगा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में जुलाई में ही नगरीय निकाय चुनाव होना है। तथा इन विधायकों के सम्मिलित होने से कांग्रेस को कड़ी टक्कर तथा भाजपा को बड़ा समर्थन मिलेगा। 230 सदस्यों की मध्य प्रदेश विधानसभा में इस समय भाजपा के 127 सदस्य हैं।

AAP को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

सपा-बसपा को BJP ने दिया बड़ा झटका, शुक्ला से लेकर राणा तक ये 3 MLA होंगे भाजपा में शामिल

नेशनल हेराल्ड केस: राहुल गांधी की पेशी से बौखलाई कांग्रेस, गहलोत ने PM मोदी को जमकर कोसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -