सपा-बसपा को BJP ने दिया बड़ा झटका, शुक्ला से लेकर राणा तक ये 3 MLA होंगे भाजपा में शामिल
सपा-बसपा को BJP ने दिया बड़ा झटका, शुक्ला से लेकर राणा तक ये 3 MLA होंगे भाजपा में शामिल
Share:

छतरपुर: मध्य प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले माहौल चुनावी होता जा रहा है। मंगलवार को 3 विधायक भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो सकते है। इसमें समाजवादी पार्टी विधायक राजेश कुमार शुक्ला, बहुजन समाज पार्टी विधायक संजीव सिंह कुशवाहा एवं निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा के नाम सम्मिलित है।

दरअसल, छतरपुर के बिजावर से समाजवादी पार्टी के MLA राजेश शुक्ला एवं भिंड से बसपा के विधायक संजीव कुशवाहा अपनी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने जा रहे है। संजीव कुशवाहा की सियासी पृष्ठभूमि भी भाजपा से ही रही है। उनके पिता रामलखन सिंह पांच बार सांसद रह चुके हैं।  

वर्तमान में ये दोनों विधायक बाहर से भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। विशेष बात ये है कि इन तीनों विधायकों पर दलबदल नियम लागू नहीं होगा। क्योंकि सपा से सिर्फ एक विधायक राजेश शुक्ला के भाजपा में शामिल होने से पार्टी का 100 प्रतिशत विलय भाजपा में हो जाएगा। वहीं रामबाई और संजीव कुशवाहा के तौर पर बहुजन समाज पार्टी के पास दो विधायक हैं। इस प्रकार 50 प्रतिशत विलय भाजपा में होने पर भी दलबदल अधिनियम लागू नहीं होगा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में जुलाई में ही नगरीय निकाय चुनाव होना है। तथा इन विधायकों के सम्मिलित होने से कांग्रेस को कड़ी टक्कर और भाजपा को बड़ा समर्थन मिलेगा। 230 सदस्यों की मध्य प्रदेश विधानसभा में इस वक़्त भाजपा के 127 सदस्य हैं।

खुश हो जाएं बेरोज़गार ! अगले डेढ़ वर्षों में 'बड़ा काम' करने जा रही मोदी सरकार

अब कुशवाहा, सैनी, माली और मौर्य को भी चाहिए आरक्षण, सड़कों पर उतरे हज़ारों लोग

नेशनल हेराल्ड केस: ED की जांच में फंसे राहुल गांधी, नहीं दे पाए जवाब.. आज फिर पूछताछ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -