नेशनल हेराल्ड केस: राहुल गांधी की पेशी से बौखलाई कांग्रेस, गहलोत ने PM मोदी को जमकर कोसा
नेशनल हेराल्ड केस: राहुल गांधी की पेशी से बौखलाई कांग्रेस, गहलोत ने PM मोदी को जमकर कोसा
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष आज लगातार दूसरे दिन पेशी है। जब से राहुल गांधी से पूछताछ शुरू हुई है, उसके पहले से ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी की पेशी का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस शासित सभी राज्यों के सीएम दिल्ली में मौजूद हैं और प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि देश आपको कभी माफ़ नहीं करेगा।

अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'मैं मोदी जी से कहना चाहूंगा कि भगवान ने आपको देश का प्रधानमंत्री बनने का मौका दिया है। CBI, इनकम टैक्स या ED से देश के लोगों के साथ ऐसा व्यवहार मत करो, वरना देश आपको कभी माफ नहीं करेगा। प्रधानमंत्री पद का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है और मैं प्रधानमंत्री से सम्मान के साथ ये कहना चाहूंगा। कानून सबके लिए समान है, मगर रात 12 बजे तक किसी से सवाल करना गलत है।' वहीं, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ED की कार्रवाई को सियासी बदला करार दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'ED जिस प्रकार से इस मामले को संभाल रही है, राहुल गांधी से कितने घंटे पूछताछ की गई और कल फिर से बुलाया गया। इसमें सियासी प्रतिशोध के एजेंडे की गंध आ रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस की आवाज इन कार्रवाइयों से शांत नहीं होगी।'

वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, 'हम कानून के गलत  इस्तेमाल का विरोध कर रहे हैं। यदि ED कानून का पालन करता है, तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। मगर ED कानून का पालन नहीं कर रहा है। हम पूछ रहे हैं कि अपराध क्या है? कोई जवाब नहीं। किस पुलिस एजेंसी ने FIR दर्ज की है? कोई जवाब नहीं। FIR की कोई कॉपी नहीं है। वे कानून का पालन नहीं कर रहे हैं। क्या कोई भाजपा नेता है, जिसके MLA पिछले 4-5 सालों में ईडी ने मामला दर्ज किया है? क्या कोई भाजपा शासित राज्य है जहां ED ने केस दर्ज किया है?” बता दें कि, नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों जमानत पर चल रहे हैं। 

 

खुश हो जाएं बेरोज़गार ! अगले डेढ़ वर्षों में 'बड़ा काम' करने जा रही मोदी सरकार

अब कुशवाहा, सैनी, माली और मौर्य को भी चाहिए आरक्षण, सड़कों पर उतरे हज़ारों लोग

नेशनल हेराल्ड केस: ED की जांच में फंसे राहुल गांधी, नहीं दे पाए जवाब.. आज फिर पूछताछ

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -