MP में होगी जोरदार बारिश, कई जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
MP में होगी जोरदार बारिश, कई जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में झमाझम वर्षा का दौर जारी है, राज्य के कई शहरों में आज भी प्रातः से वर्षा के आसार है। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए आज भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए ऑरेंज तो कुछ शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

आज इन जिलों में येलो अलर्ट:-
मध्य प्रदेश में मानसून की मेहरबानी जारी है। आज मौसम विभाग ने एक संभाग और  10 जिलो में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में सिवनी, मंडला, बालाघाट, कटनी, सागर, दमोह, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर जिले सम्मिलित हैं। जबकि शहडोल संभाग के भी सभी शहरों में वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी भोपाल के साथ इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में भी आज झमाझम होने की संभावना है, इसके अतिरिक्त सागर, जबलपुर, रीवा, संभाग के कुछ जिलों में भी आज अच्छी वर्षा हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है। 

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, इस समय राज्य में तीन वेदर सिस्टम एक्टिव हैं, जिनके चलते पूरे राज्य में वर्षा के आसार बन रहे हैं। इन तीनों में ओडिशा तट पर एक कम दबाव का इलाका बना हुआ है, इसके अतिरिक्त अरब सागर में सौराष्ट्र में भी एक अति कम दवाब बन रहा है। जिससे राज्य के सभी इलाकों में रह रहकर वर्षा होने के आसार बने हुए हैं। 

Indian Railways: अब सफर में खाने का ज्यादा चार्ज नहीं वसूल सकेंगे वेंडर

कराची में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिग, हैदराबाद जा रही थी फ्लाइट

हॉकी इंडिया को जल्द से जल्द चुनाव का संदेश भेज सकता है एफआईएच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -