'घर में कोई नहीं है आ जाओ...' प्रेमिका के बुलावे पर चॉकलेट देने आ गया प्रेमी और फिर जो हुआ...
'घर में कोई नहीं है आ जाओ...' प्रेमिका के बुलावे पर चॉकलेट देने आ गया प्रेमी और फिर जो हुआ...
Share:

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमे  एक लड़के को चॉकलेट-डे पर प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया। वेलेंटाइन-वीक पर वो चॉकलेट लेकर प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच था। इसी के चलते गांव के लोगों ने उसे देखा लिया तथा घर को चारों तरफ घेर लिया। तत्पश्चात, बाहर से दरवाजे में ताला लगा दिया। इतना ही नहीं पुलिस भी बुला ली।

घटना चरवा थाना इलाके के एक गांव की है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक लड़की गांव के ही एक युवक से प्रेम करती है। वो चरवा थाना इलाके में अपनी बहन की ससुराल आई थी। बृहस्पतिवार दोपहर उसका प्रेमी चॉकलेट-डे के मौके पर चॉकलेट लेकर उससे मिलने पहुंच गया। उससे लड़की ने फोन पर बोला था कि घर में कोई नहीं है, तुम आ जाओ। प्रेमी घर की दहलीज पर पहुंचा ही था कि गांव के लोगों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने दोनों को घर के अंदर बंधक बनाने के पश्चात् दरवाजे पर ताला लगा दिया। 

इसके साथ ही घटना की सूचना घरवालों को दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी खबर दे दी। खबर प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को घर के अंदर से निकाला एवं थाने ले गई। तत्पश्चात, लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपराधी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस चौंकाने वाले मामले में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि लड़की ने प्रेमी को अपने जीजा के घर बुलाया था। गांव वालों ने उसको पकड़ लिया एवं पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। लड़की के पिता की शिकायत पर केस पंजीकृत किया गया है।

23 लाख करोड़ का लक्ष्य था, मिला 32.92 लाख करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव- CM योगी का ऐलान

'पूरे तमिलनाडु में निकलेगा RSS का पथ संचलन..', पुलिस के इंकार के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 21 लाख दीपों से रोशन होगा शिप्रा तट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -