महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 21 लाख दीपों से रोशन होगा शिप्रा तट
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 21 लाख दीपों से रोशन होगा शिप्रा तट
Share:

उज्जैन। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया की आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव शिव ज्योति अर्पणम् कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों के साथ बैठक की। बैठक में महापौर श्री मुकेश टटवाल, श्री अशोक प्रजापत, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री विशाल राजौरिया, महन्त रामेश्वरदास, शहर के विभिन्न समाजसेवी, समाजों के अध्यक्ष और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बैठक में कहा कि उज्जैन में आयोजित होने वाला दीपोत्सव कार्यक्रम अपने आप में अनूठा होगा। यह कार्यक्रम भव्य स्तर पर जन-भागीदारी से आयोजित किया जायेगा। उज्जैन शहर का हरएक व्यक्ति इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करे और कार्यक्रम से भावनात्मक रूप से जुड़े। शहर में समाज के हर व्यक्ति को दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया है की मालवा क्षेत्र में उत्सव का माहौल अलग ही होता है। यहां प्रत्येक पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार दीप प्रज्वलन का लक्ष्य बड़ा है। स्थानीय लोगों के उत्साह और वरिष्ठ लोगों के अनुभव से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि इस बार के सफल आयोजन से उज्जैन बहुत बड़ा ब्राण्ड बनेगा। प्रतिवर्ष हम इसे और बेहतर बनाने के लिये निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।।

बैठक में सीईओ स्मार्ट सिटी आशीष पाठक ने बताया कि इस बार के कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करने के लिये 20 हजार वॉलेंटियर्स की आवश्यकता होगी। विभिन्न समाजों के द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले वॉलेंटियर्स की सूची शीघ्र-अतिशीघ्र भेजी जाये। वॉलेंटियर्स को पास जारी किये जायेंगे। साथ ही पास पर घाट का नाम भी दर्ज किया जायेगा।      

बैठक में जानकारी दी गई कि इस बार का आयोजन जीरो वेस्ट इवेंट होगा। हर स्पॉट पर हेल्पडेस्क और मेडिकल टीम मौजूद रहेगी। उज्जैन शहर के लिये यह बहुत बड़ा इवेंट होगा। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया जायेगा। उज्जैन शहर की ब्राण्डिंग होगी। 

OMG! सूरज से टूटकर अलग हुआ एक बड़ा हिस्सा, उड़े वैज्ञानिकों के होश

21 हज़ार से ऊपर पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, तुर्की-सीरिया में अब भी कई साँसे मलबे में अटकीं

विनाशकारी भूकंप के झटकों से 5 मीटर तक खिसक गया तुर्की, एक्सपर्ट्स का दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -