'26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं को लाने का काम अभी अधूरा..', UNSC की बैठक में बोले जयशंकर
'26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं को लाने का काम अभी अधूरा..', UNSC की बैठक में बोले जयशंकर
Share:

नई दिल्ली: इस बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आतंकवाद विरोधी समिति की मीटिंग मुंबई के ताज होटल में हो रही है। बैठक का स्थान मुंबई का ताज होटल, भारत के लिए बेहद अहम है क्योंकि 14 वर्ष पूर्व इसी होटल में एक बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया था। इस हमले में 140 भारतीय और 26 विदेशी नागरिकों की जान चली गई थी। 26/11 मुंबई हमला प्रत्येक भारतीय के जेहन में अभी भी जिंदा है। बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि, '26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं को लाने का कार्य अभी भी अधूरा है।'

शुक्रवार को मुंबई के ताज होटल में आतंकवाद विरोधी समिति की UNSC बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2008 में मुंबई आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि मुंबई के होटल ताज महल पैलेस में बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। उस समय पूरे मुंबई शहर को बंधक बना लिया गया था और पीड़ितों में आम मुंबईकर भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि, 14 वर्ष पूर्व, मुंबई ने हमारे समय के सबसे चौंकाने वाले आतंकवादी हमलों में से एक देखा। इस हमले में 140 भारतीय नागरिकों और 26 विदेशी नागरिकों ने अपनी जान गंवा दी। वास्तव में, पूरे शहर को दहशतगर्दों ने बंधक बना लिया था, उन्होंने सरहद पार से भारत में प्रवेश किया था।'

जयशंकर ने आगे कहा कि यह हमला केवल मुंबई पर नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर था। जयशंकर ने कहा कि आतंकी हमले से पहले विशिष्ट देशों के नागरिकों को चिन्हित किया गया था और आतंकी हमले के जरिए पूरे विश्व के देशों को सार्वजनिक रूप से चुनौती दी गई थी। विदेश मंत्री ने कहा कि, 'इसके बाद से, हमने इस हमले के मास्टरमाइंड और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने की कोशिश है। यह कार्य अभी भी अधूरा है। इसलिए, इस स्थल पर UNSC आतंकवाद विरोधी समिति का एक साथ आना सभी विशेष और अहम है।'

'नोटों पर हों लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर..', केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- सब सहमत हैं

राजस्थान में अस्पताल की लापरवाही से 2 नवजातों की मौत, जानें पूरा मामला

कानपुर: गाय के मुंह में किसने फोड़ा बम ? उड़ गया पूरा जबड़ा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -