दिव्‍यांग पति को गोद में उठाकर 5 वर्षों से चक्‍कर काट रही पत्नी, बोली- 'मैं ज्योति मौर्य नहीं, जो साथ छोड़ दूं',
दिव्‍यांग पति को गोद में उठाकर 5 वर्षों से चक्‍कर काट रही पत्नी, बोली- 'मैं ज्योति मौर्य नहीं, जो साथ छोड़ दूं',
Share:

छतरपुर: इन दिनों उत्तर प्रदेश की SDM ज्योति मौर्य की खूब ख़बरों में हैं। दरअसल, ज्योति मौर्य पर आरोप है कि SDM बनने के पश्चात उन्होंने अपनी पति को छोड़ दिया है। इस बीच मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक पत्नी अपने पति को गोद में लेकर कलेक्टर दफ्तर में पहुंची। महिला का पति दिव्यांग है। पत्नी अपने पति को अनुकंपा पर नियुक्ति दिलाने के लिए भटक रही है। महिला ने कहा कि मैं वर्षों से चक्कर काट रही हूं फिर भी मदद नहीं मिल रही है। 

इस वीडियो में एक महिला अपने दिव्यांग पति को गोद में लेकर कलेक्टर के समीप पहुंची है। पति को गोद में लिए पत्नी से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं ज्योति मौर्य नहीं हूं कि इन्हें छोड़ दूं। वह पति की पीड़ा बताते हुए रोने लगी। प्रियंका गौंड 5 वर्षों से पति को गोद में लेकर दर-दर भटक रही है। अपने दिव्यांग पति के लिए प्रियंका नेताओं एवं अधिकारीयों से फरियाद लगा रही है। मंगलवार को जब प्रियंका अपने पति को गोद में लेकर जनसुनवाई में पहुंची तो सभी दृश्य देखकर दंग थे। दरअसल, प्रियंका के पति अंशुल गौंड़ का 2019 में हादसा हुआ था, तत्पश्चात, वह दिव्यांग हो गए। पति का कहना है उसकी मां शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर पदस्थ थी, मगर वर्ष 2015 में उनकी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जब से लेकर आज तक उन्हें मां की नौकरी की जगह अनुकंपा नियुक्ति नही दी गई है। 

लवकुश नगर तहसील के ग्राम परसानिया की रहने वाली प्रियंका आदिवासी की शादी वर्ष 2017 में अंशुल गौड़ से हुई थी। 2019 में सड़क दुर्घटना में अंशुल चोटिल हो गए थे। उनके पैर और कमर में गंभीर चोटें आई थीं, तभी से वह चलने फिरने में असमर्थ हैं तथा लकवा की बीमारी से ग्रस्त हैं। वही तभी से पत्नी अपने बीमार पति को लेकर जिम्मेदारों की चौखट पर मदद की गुहार लगाने पहुंच रही है। आर्थिक तंगी से परेशान प्रियंका अपने पति को लेकर निरंतर मदद की गुहार लगा रही है। हालत एवं परिवार की स्थिति सुधारने के लिए एक महिला निरंतर जंग लड़ रही है, लेकिन उसकी सहायता के लिए कोई आगे नहीं आ रहा। कलेक्टर की जनसुनवाई में पति को गोद में लेकर प्रियंका ने एक बार फिर मदद की गुहार लगाई, जहां कलेक्टर ने उसे मदद का आश्वासन दिया है। 

'भूत' के डर से बच्चो ने छोड़ा स्कूल जाना, चौंकाने वाला है मामला

ब्रह्मांड को गले लगाना: अंतरिक्ष अन्वेषण दिवस और प्राचीन भारत के योगदान का जश्न मनाना

इंदौर: G20 समिट में आज अंतिम चर्चा का दिन, जानिए पूरा कार्यक्रम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -