इंदौर: G20 समिट में आज अंतिम चर्चा का दिन, जानिए पूरा कार्यक्रम
इंदौर: G20 समिट में आज अंतिम चर्चा का दिन, जानिए पूरा कार्यक्रम
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बुधवार से शुक्रवार तक G-20 की बैठकों का आयोजन किया गया है। वही शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में चलने वाली G-20 समिट के दूसरे दिन अब तक हुई चर्चा पर आज फाइनल डिस्कशन होगा। इससे रोडमैप तैयार होगा कि रोजगार एवं एम्पलाई को लेकर दुनिया आगे किस प्रकार से बढ़ने जा रही है। इसके लिए नए चैलेंज पर वन टू वन चर्चा भी होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली का संबोधन होगा। तत्पश्चात, निष्कर्ष की जानकारी अगले दिन 21 जुलाई की शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा दी जाएगी। खबर है कि सीएम शिवराजसिंह चौहान भी आज शाम इंदौर आ रहे हैं। संभावना है कि वे होटल शेरेटन में होने वाले डिनर में हिस्सा ले सकते हैं।

आज चर्चा का दौर रहेगा, होटल शेरेटन में होगा डिनर:-
प्रातः 9 बजे : नए सेशन की शुरू
प्रातः 11.30 बजे : फाइनल डिस्कस
दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक : लंच
शाम 6.15 बजे से 6.50 बजे:- मंत्रियों के पश्चात् आईओआई सेक्रेटरी जनरल रोबेट्रो सुरेत संतोष संबोधित करेंगे। बी-20, एल-20 के ज्वाइंट के ज्वाइंट सेक्रेटरी का उद्बबोधन। CII के डायरेक्टर जनरल चंद्रजीत बेनर्जी और एल-20 के हिरानमय पंड्या का संबोधन। समापन सत्र को केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली संबोधित करेंगे।
शाम 7 बजे : होटल शेरेटन में डिनर व लोक कलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम।

प्रथम दिन यह हुआ:-
प्रथम दिन बुधवार को पहले दिन के सत्र के पश्चात् सभी विदेशी मेहमान मांडू पहुंचे। जहाज महल का भ्रमण कर गाला डिनर किया है। इस के चलते आदिवासी नृत्य एवं निमाड़ के लोकनृत्य गणगौर से स्वागत किया। लाइट एंड साउंड शो को भी देखा। वर्षा का मौसम और मांडू में पर्यटन के तालमेल की बात ही अलग है। जी-20 के डेलीगेट्स ने जब इस मौसम में यहां के ऐतिहासिक जहाज महल को देखा तो बोले- एक्सीलेंट। यहां उन्होंने लाइट एंड साउंड शो देखकर मांडू के पुराने इतिहास को जाना। वही श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव और जी-20 EWC अध्यक्ष आरती आहूजा ने पिछली तीन ईडब्ल्यूजी बैठकों के चलते हुई चर्चाओं एवं उपलब्धियों को दोहराया। बैठक में सह-अध्यक्ष देशों इंडोनेशिया और ब्राजील के प्रतिनिधियों ने भी उद्घाटन सत्र में वक्तव्य दिए। इसके चलते भारत ने असंगठित श्रमिकों के दुनिया के सबसे बड़े डेटाबेस ई-श्रम एवं नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर एक प्रस्तुति दी। ई-श्रम एवं एनसीएस पोर्टल पर प्रस्तुतिकरण उन अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ भी साझा किया जाएगा जिन्होंने इन मोर्चों पर भारत की उपलब्धि पर जिज्ञासा जताई। अन्य सेशन्स में इन डॉक्युमेंट्स को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से मंत्री स्तरीय घोषणा पर चर्चा हुई। इससे पहले प्रतिनिधियों के लिए प्रातः योग सत्र का आयोजन किया गया। बैठक के चलते भी एक छोटा सा सेशन योगाभ्यास का रखा गया।

रात में मांडू में G-20 डेलीगेट्स के डिनर में ये डिशेज परोसी गईं:-
वेलकम ड्रिंक- एसोर्टेड एइरिटेड ड्रिंक्स - ब्लू ओशन, मिंट मोइतो, वेजीटेबल कॉरिएन्डर ब्रोथ, ब्रोडा कॉन पोल्लो, ब्रेड रोल्स एंड सूप स्टिक्स
स्टार्टर- गोश्त शामी कबाब, फिश अमृतसरी, पनीर टिक्का, वेजिटेबल टिक्का पेटिस
सलाद- ग्रीन सलाद, कैबेज किमची सलाद, कोशाम्बरी सलाद, रेनबो पास्ता सलाद, चिकन सीजर सलाद, श्रेडेड एग्ज-राइस सलाद, पाइनएप्पल तड़का रायता, प्लेन कर्ड
मेन कोर्स- जालापेनो ग्लेज्ड़ चिकन, कीमा-कलेजी, लच्छा पनीर, तिल-धनिया आलू, मैथी कोफ्ता-पालक ग्रेवी, वेजिटेबल मंचुरियन, वेजिटेबल फ्राइड राइस, टोमेटो-गार्लिक रिसेटो, स्टीम्ड राइस, कॉर्न तड़का राइस, दाल पंचमेल, एसोर्टेड इंडियन ब्रेड
डेजर्ट- केशर-गुलकंद फिरनी, चुकंदर का हलवा, ब्राउनी विद हॉट चॉकलेट सॉस, वेनिला आइस्क्रीम

वही तय कार्यक्रम के अनुसार, आमंत्रित देशों के मंत्री और एक्सपर्ट बैठक में सम्मिलित होंगे। 21 को इस विषय पर एक संयुक्त निष्कर्ष सामने होगा। 20 जुलाई को सीएम शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह की मेजबानी में सभी मंत्री समूह के लिए भोज का आयोजन होगा। वही अर्जेंटीना, जर्मनी, यूएसए, यूके, नीदरलैंड, ब्राजील, रूस, स्पेन, इजिप्ट, यूरोपियन यूनियन, इंडोनेशिया, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किए, चाइना, कनाडा, फ्रांस, जापान, सऊदी अरबिया, सिंगापुर, यूएई, बांग्लादेश, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, वर्ल्ड बैंक ग्रुप के ग्लोबल डायरेक्टर और वर्ल्ड बैंक के डेलिगेट्स इंदौर पहुंचे।

INDIA की जगह नीतीश के मंत्री ने कर दी NDA की तारीफ, बोले- 'सरकार तो इसी की बनेगी'

इंटरनेट पर डाली बच्चों की P*** वीडियो, अब पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

बिहार से धराया आतंकियों का 'मास्टर ट्रेनर' उस्मान सुलतान खान, युवाओं में मजहबी जहर भरकर बनाता था कट्टरपंथी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -