कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फिर हुई जंग की शुरुआत? जानिए पूरा मामला
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फिर हुई जंग की शुरुआत? जानिए पूरा मामला
Share:

जाने माने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर पूरे 6 साल बाद अब साथ नजर आए। नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दोनों दर्शकों को गुदगुदाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में क्रिकेटर्स रोहित शर्मा एवं श्रेयस ने आकर इस शो की शोभा बढ़ाई। साथ ही अपने एक्ट से सुनील ग्रोवर ने दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट किया। 

वही अब कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें वो सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं। कपिल ने कैप्शन में लिखा है- दोस्तों, चिंता मत करो। ये फ्लाइट बहुत छोटी होने वाली है। हम दोनों नहीं लड़ेंगे तथा न ही हमारे बीच लड़ाई होने वाली है। प्रशंसकों का कहना है कि कपिल पाजी अपने एवं सुनील ग्रोवर के उस किस्से के बारे में तंज कस रहे हैं, जहां फ्लाइट के अंदर दोनों की लड़ाई हुई थी तथा सुनील ने कपिल के शो से किनारा कर लिया था। 

वही इस पर एक प्रशंसक ने लिखा- पाजी हम तो आप दोनों को हमेशा ही साथ देखना चाहते थे। अब जाकर हमारी ये इच्छा पूरी हो पाई है आपके और नेटफ्लिक्स की वजह से। इस पर एक अन्य शख्स ने लिखा- सुनील सर जिस तरह एक्ट करते हैं और हम लोगों का मनोरंजन करते हैं, वो कोई और नहीं कर सकता। सुनील आप बेस्ट हैं। बता दें कि नेटफ्लिक्स पर जो शो आ रहा है, वो प्रत्येक शनिवार नए एपिसोड के साथ हाजिर होगा। हर सप्ताह शो में नए मेहमान आएंगे और लोगों का मनोरंजन करते नजर आएँगे। 

नेहा कक्कड़ की शादी में आई दरार? पति ने किया खुलासा

सगाई के बाद टूटा इस कपल का रिश्ता

Splitsvilla X5 में हुई उर्फी जावेद की एंट्री, आते ही कर दिया ये ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -