घर से आ रही थी बदबू, अंदर का मंजर देखा तो उड़ गए पुलिस के होश
घर से आ रही थी बदबू, अंदर का मंजर देखा तो उड़ गए पुलिस के होश
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक घर से सैकड़ों मवेशियों के सिर के कंकाल प्राप्त होने से सनसनी फैली हुई है। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी कंकाल कब्जे में ले लिए हैं तथा मामले की तहकीकात कर रही है। इस मामले में 6 व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। साथ ही एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। मामला किच्छा विधानसभा क्षेत्र का है।

दरअसल, थाना पुलभट्टा क्षेत्र के सिरोलीकलां वार्ड नंबर-20 में लोगों को एक घर के पास से गंध आ रही थी। इससे लोगों का जीना दूभर हो गया था। इस पर लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात की। जब पुलिस उस घर की छत पर पहुंची तो होश उड़ा देने वाला दृश्य देखने को मिला। वहां सैकड़ों मवेशियों के सिर के कंकाल पड़े हुए थे। उन्हीं से क्षेत्र में गंध फैल रही थी। पुलिस ने सभी कंकालों को कब्जे में लेकर FIR दर्ज की। साथ ही अफसार नामक शख्स को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है।

वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल ने कहा कि क्षेत्र के एक घर के अंदर मवेशियों के सिर पड़े मिले हैं। इससे फैली गंध को लेकर लोगों ने शिकायत की थी। मौके पर पहुंची टीम ने कंकालों को कब्जे में लिया है। आगे उन्होंने बताया कि साथ ही घर से कुछ अन्य चीजें भी मिली हैं। मामले में FIR दर्ज कर एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अपराधी फरार हैं। जिनको पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है। 

विपक्षी गठबंधन द्वारा 14 पत्रकारों का बहिष्कार ! न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने कहा- ये देश को 'आपातकाल' में ले जाने जैसा

मुग़लों को धूल चटाने वाले असमिया योद्धा 'लाचित बोरफुकन' पर बनी फिल्म ने जीता सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन फिल्म का अवार्ड

अब बिहार के शिक्षा मंत्री ने दिया रामचरितमानस पर विवादित बयान, पोटेशियम साइनाइड से की पवित्र ग्रंथ की तुलना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -