दलित युवक को 8 टुकड़ों में काटने वाला शरीफ आतंकी निकला ! 1998 के आतंकवादी हमले में भी आया था नाम
दलित युवक को 8 टुकड़ों में काटने वाला शरीफ आतंकी निकला ! 1998 के आतंकवादी हमले में भी आया था नाम
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक मुस्लिम लड़की से प्यार करने की वजह से एक दलित युवक की हत्या करके उसके शरीर को 8 टुकड़ों में काटे जाने का बाद तनाव फैल गया है। मृतक को इंसाफ दिलाने के लिए पूरे राज्य में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच भाजपा ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की है। साथ ही मामले को ST-SC आयोग के समक्ष उठाने का भी निर्णय लिया गया है।

वहीं, यह भी पता चला है कि 21 वर्षीय मृतक मनोहर के शव को खोजने में उसके खच्चरों ने काफी मदद की थी। मनोहर खच्चरों पर सामान ढोकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जिस दिन से मनोहर लापता हुआ, उस दिन से ये खच्चर निरंतर एक स्थान पर जाकर खड़े हो जाती थे। बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर मनोहर की हत्या की गई थी। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्य आरोपित शब्बीर (कहीं-कहीं शरीफ मोहम्मद नाम दिया गया है) का आतंकियों से तार जुड़े पाए गए थे। उसने नोटबंदी के समय भी 95 लाख रुपए बदलवाए थे। यही नहीं, उसके अकाउंट मे 2 करोड़ रुपए हैं। वह 10,000 फीट की ऊँचाई पर अकेला घर बनाकर भी रहता है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने मृतक मनोहर लाल के परिवार वालों को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। ठाकुर ने कहा कि इस राशि से मनोहर के घर-परिवार को गुजर-बसर करने में सहायता मिल सकेगी। लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि भाजपा इस मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग (ST-SC आयोग) के समक्ष रखेगी। वहीं, भाजपा के राज्यसभा सदस्य सिकंदर कुमार ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देने की माँग की है।

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने यह भी कहा है कि मुख्य आरोपित शरीफ से वर्ष 1998 में चंबा के सतरुडी में हुए एक आतंकी हमले के मामले में भी पूछताछ की गई थी। इस हमले में 35 लोगों की जान चली गई थी। शरीफ की बहन से मनोहर के संबंध थे। इससे वह नाराज रहता था।

गुजरात दंगों के मामलों में 35 आरोपी बरी, कोर्ट ने राजनेताओं और छद्म-धर्मनिरपेक्ष मीडिया को भी लताड़ा

जज के भतीजे को ED ने किया गिरफ्तार, रिश्वतखोरी से जुड़ा है मामला

'बंगाल में TMC ही करवा रही हिंसा, गवर्नर भी जानते हैं..', भाजपा नेता सुकान्त मजूमदार का बड़ा आरोप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -