देर रात गिरी मकान की छत, मलबे में दबने से गई मासूमों की जान
देर रात गिरी मकान की छत, मलबे में दबने से गई मासूमों की जान
Share:

आगरा: देशभर में कभी कोरोना तो कभी दुर्घटना के बढ़ते मामलों ने हर किसी को हैरान कर दिया है, इतना ही नहीं हर दिन बढ़ती दुर्घटना की खबर से  हर कोई सहमा हुआ है, वहीं हाल ही में एक ऐसी घटना के बारें में सुनने के लिए मिला है, जिससे हर किसी के होश उड़ गए, जी हां उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार देर रात बड़ी दुर्घटना हो गई है। खबरों का कहना है कि खेरागढ़ कस्बा के नगला उदैया मार्ग स्थित सुभाष अग्रवाल के मकान की पट्टी (पत्थर) से बनी छत देर रात तकरीबन  2:30 बजे अचानक गिरने से लोगों के बीच हाहाकार मच गया। छत गिरते ही चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में महिला सुरभि अग्रवाल पत्नी विष्णु अग्रवाल, उसका पुत्र आरुष (5),  पुनीत (17) पुत्र ब्रजेश समेत तीन लोग मलबे में दबकर जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जमा होने लग गए। 

आनन-फानन सभी को मलबे से बाहर लाया गया। बता दें कि जख्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इतना ही नहीं यहां आरुष और पुनीत की इलाज के बीच जान चली गई। बताया जा रहा है कि तीन लोग बाल-बाल बच गए। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 

बूथ को मजबूत करने के लिया कांग्रेस ने सौंपा जिलों का प्रभार

एक बार फिर प्रदेश में मौसम ले रहा करवट, भीगेंगे कई जिले

कूएं में मिली 3 बहनों की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -