परिजनों ने लड़की को नग्न कर शरीर पर डाला तेजाब, मामला जानकर काँप उठेगी रूह
परिजनों ने लड़की को नग्न कर शरीर पर डाला तेजाब, मामला जानकर काँप उठेगी रूह
Share:

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ शादी के बाद भी प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी लड़की के साथ परिजनों ने ही खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। लड़की का क़त्ल करने के इरादे से उसे नग्न कर एसिड डाला तथा गला दबा दिया। फिर उसे मृत जानकर फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। लेकिन लड़की रेंगकर किसी प्रकार सड़क तक पहुंच गई तथा पुलिस ने उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया। लड़की ने किसी प्रकार लिखकर अपने बारे में बताया तो परिजनों के षड्यंत्र का पता चला। लड़की के पिता और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मंगलवार प्रातः लड़की फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में अगरास गांव को जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों में नग्न अवस्था में मिली। लड़की के चेहरे और शरीर पर एसिड डालकर जलाया गया था। साथ ही गला दबाकर क़त्ल का प्रयास किया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ मीरगंज हर्ष मोदी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तथा लड़की को जिला चिकित्सालय भिजवाया। वही लड़की का चेहरा से लेकर पेट तक का हिस्सा जला हुआ था तथा वह बोलने की स्थिति में नहीं थी। उसने पुलिस को लिखकर अपना नाम मुन्नी देवी पुत्री तोताराम निवासी ग्राम दाड़ा, थाना शाही बताया। फिर पुलिस ने उसके परिजन को खबर दी तो पिता तोताराम जिला हॉस्पिटल पहुंच गए। 

पुलिस के मुताबिक, पिता तोताराम ने बताया कि उनकी बेटी का गांव के ही अजय से प्रेम प्रसंग था तथा वह दो बार उसके साथ जा चुकी थी। इसकी वजह से उन्होंने 22 अप्रैल को उसकी शादी बदायूं में थाना बिनावर के गांव भगवानपुर में रहने वाले देवेंद्र से कर दी। रविवार को वह अपने बेटे प्रेम कुमार एवं बड़े दामाद दिनेश के साथ उसकी ससुराल पहुंचे तो वह पति के फोन से अपने प्रेमी अजय से बात कर उसके साथ जाने की जिद कर रही थी। उन लोगों ने उसे समझाया तथा रात भर वहां रुकने के बाद सोमवार प्रातः अपने घर चले आए। मंगलवार प्रातः पुलिस ने उन्हें बेटी के फतेहगंज पश्चिमी में मरणासन्न हालत में पड़े होने की खबर दी। उन्होंने अज्ञात लोगों पर इस वारदात को करने का आरोप लगाया, जिसके आधार पर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी। लेकिन कुछ ही घंटों में पूरे घटनाक्रम का खुलासा गया तथा पुलिस के लड़की के पिता तोताराम व बहनोई दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि मुन्नी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इस कारण उन लोगों ने उसके पति देवेंद्र एवं भाई प्रेम कुमार के साथ उसके क़त्ल की योजना बनाई लेकिन धोखे से वह बच गई।

एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर सकती है भारतीय महिला हॉकी टीम

पड़ोसी के घर कूलर में पड़ी मिली 5 वर्षीय मासूम की लाश, हैरान कर देने वाला है मामला

नहीं रहे कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सरकार ने 3 दिवसीय राजकीय शोक किया घोषित

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -