'कपड़े उतार...' वीडियो कॉल कर लड़कियों से ये मांग करता था फार्मासिस्ट, हैरान कर देने वाला है मामला
'कपड़े उतार...' वीडियो कॉल कर लड़कियों से ये मांग करता था फार्मासिस्ट, हैरान कर देने वाला है मामला
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने महिला हेल्पलाइन की नींद उड़ा दी है। घटना सोशल मीडिया चैट एवं ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग चैट से जुड़ी हुई है। अपराधी के कृत्यों का खुलासा तब हुआ, जब एक पीड़ित अपनी फरियाद लेकर महिला हेल्पलाइन पहुंची तथा अपनी आपबीती सुनाया। अपराधी फर्मासिस्ट है। वो पहले लड़कियों से मित्रता करता है। फिर फ़ोन पर बात करता है। आहिस्ता-आहिस्ता उन्हें झांसे में लेता है। फिर फोनो सेक्स करता है। उसके बाद जब लड़की उसके झांसे में फंस जाती है, तो उसके नंबर पर वीडियो कॉल करता था। फिर आरम्भ होती थी असली कहानी। जी हां, ये हम नहीं कह रहे हैं, ये उस पीड़ित का कहना है, जो फार्मासिस्ट से परेशान हो गई थी।

लड़कियों से मोबाइल पर ऐसे बात करता था, जैसे वो उन्हीं के लिए बना हो। जब वीडियो कॉल पर बात आरम्भ हो जाती थी। वो लड़कियों को कपड़े उतारने को बोलता था। फिर लड़की से खड़े होकर चलने को बोलता था। इस के चलते वो उनका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था। वीडियो से स्क्रीन शॉट लेने के पश्चात् वो लड़कियों को भेजता था। उन्हें अपने पास बुलाता था। कई लड़कियों को ब्लैकमेल करता था। फिर शारीरिक संबंध बनाने को बोलता था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब अपराधी के साथ काम करने वाले एक लड़के की बहन उसका शिकार बनी। शातिर अपराधी का नाम राहुल कुमार है तथा वह पाटलीपुत्रा क्षेत्र के एक निजी चिकित्सालय में फर्मासिस्ट है। 

वही पीड़ित लड़की ने अपराधी के खिलाफ महिला हेल्पलाइन में मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला हेल्पलाइन ने अपराधी को नोटिस भेजा। उसके बाद वो हेल्पलाइन पहुंचा। उसके बाद वहां पर शातिर के मोबाइल फोन को खंगाला गया, जिसमें से 10 लड़कियों का अश्लील वीडियो मिला है, जिन्हें सिर्फ जून और जुलाई महीने में रिकॉर्ड किया गया है। जब कड़ाई बरती गई तब उसने खुलासा किया। दरअसल दोस्ती का वास्ता देकर प्रेम जाल में फंसा कर वो अपने शातिराना मंसूबों को अंजाम देता था। कई युवतियों के साथ इसकी चैटिंग भी मिली है, जिसमें राहुल ने गंदे और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया है। राहुल के मोबाइल को भी बरामद कर हेल्पलाइन में रख लिया गया है। पीड़ित युवती पुलिस में FIR करने के लिए तैयार नहीं थी। इसलिए इस केस को काउंसलिंग के जरिए सुलझाने की कोशिश की जा रही है। अपराधी अब ऐसा काम नहीं करने की बात कह रहा है। महिला हेल्पलाइन भी राहुल को वार्निंग दिया है कि वह अपनी हरकतों से बाज आए तथा भविष्य में उसने ऐसा किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

सीट पर रखा था सिर, नीचे बिना कपड़ों के पड़ा था धड़.., कार में मिली युवक की लाश

अचानक 8वीं के छात्र ने टीचर पर तान दी पिस्तौल और फिर जो हुआ...

'क्राइम शो' देखकर 10 वर्षीय बच्चे ने रची ऐसी साजिश, जानकर पुलिस भी रह गई दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -