ऑस्कर्स 2023 में हुई THE KASHMIR FILES की एंट्री, अनुपम खेर इस कैटेगिरी में हुए शामिल
ऑस्कर्स 2023 में हुई THE KASHMIR FILES की एंट्री, अनुपम खेर इस कैटेगिरी में हुए शामिल
Share:

2022 की सबसे चर्चित मूवी द कश्मीर फाइल्स को लेकर बड़ी खबर भी सुनने के लिए मिल रही है। विवेक अग्निहोत्री के डायेरक्शन में बनी इस फिल्म को ऑस्कर्स 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट भी किया जा चुका है। ये इंडिया से ऑस्कर्स में सलेक्ट हुई 5 मूवीज में से एक है। मूवी के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर इस गुडन्यूज भी साझा कर दी है।

ऑस्कर्स के लिए शॉर्टलिस्ट हुई द कश्मीर फाइल्स: विवेक अग्निहोत्री ने मूवी द कश्मीर फाइल्स से जुड़े सभी लोगों का शुक्रिया अदा कर रहे है। इतना ही नहीं द कश्मीर फाइल्स के एक्टर्स में शामिल पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और अनुपम खेर सभी बेस्ट एक्टर्स कैटेगिरी में शॉर्टलिस्ट हुए हैं। डायरेक्टर के अनुसार, ये बस शुरूआत है। अभी तो काफी आगे जाना है।

द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई थी धूम: मूवी  द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च 2022 के दिन रिलीज की गई थी। ये मल्टीस्टारर फिल्म थी। जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी अहम रोल में दिखाई दिए थे। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर बहुत विवाद हुआ था। राजनेताओं ने भी द कश्मीर फाइल्स पर निशाना साध दिया था। इसे प्रोपेगेंडा फिल्म का टैग मिला। द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीर पंडितों के साथ हुए जुल्मों की कहानी भी दिखा रही है।

 

 

फिल्म ने चाहे खूब कंट्रोवर्सी क्रिएट की, मगर इसने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया है। कम बजट में बनी मूवी द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कारोबार भी किया है। इसने भारत में 252 करोड़ का और वर्ल्डवाइड मार्केट में 341 करोड़ का कलेक्शन किया।द कश्मीर फाइल्स 2022 की सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसर हिंदी मूवी है।

इन हॉलीवुड स्टार्स को पछाड़ शाहरुख़ बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर

शूटिंग के वक़्त कार्तिक को लगी घुटने पर चोट तो एक्टर ने शुरू कर दिया ये काम

इस फिल्म में डेब्यू करने जा रही सिक्किम की बॉक्सर और पुलिस अफसर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -