'पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा आंदोलन का इतिहास', सरकार का बड़ा ऐलान
'पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा आंदोलन का इतिहास', सरकार का बड़ा ऐलान
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न समारोहों में हिस्सा लेंगे। वह ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भी जाएंगे जहां भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।बुधवार प्रातः स्थापना दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीदों को नमन किया। तत्पश्चात, मुख्यमंत्री धामी देहरादून पुलिस लाइन पहुंचकर रैतिक परेड में सम्मिलित हुए। वहीं राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रैतिक परेड की सलामी ली।

वही इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पाठ्य पुस्तकों में आंदोलन का इतिहास सम्मिलित होगा। साथ ही उन्होंने वाले समय 19 हजार से अधिक भर्तियां कराने की बात कही। पीएम नरेंद्र मोदी के विजन के तहत 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। हम इसे 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश को 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी प्रदेश बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प का मूलमंत्र अपनाया है। 

राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने लोगों से दो संकल्प मांगे। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें एवं उत्तराखंड को स्वच्छता का रोल मॉडल बनाना है। हर घाट गली एवं गांव को साफ रखना है। इसके लिए सभी को साथ आना होगा। मुख्यमंत्री धामी ने आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश की सरकार सुरक्षित पर्यटन की तरफ काम कर रही है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में भी रिकॉर्ड यात्री आए हैं। आगामी 3 महीने में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन नीति बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त सीएम ने वर्तमान सरकार की सफलताओं को गिनाया।

कोबरा के कारण आधे घंटे तक जाम रहा ट्रैफिक, वीडियो देख चौंके लोग

अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह बिसौली में आयोजित

आज ही के दिन सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था ऐतिहासिक फैसला, जानिए 3 सालों में कहां तक पहुंचा राम मंदिर निर्माण कार्य?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -