MP: बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर बोले कमलनाथ- 'मुख्यमंत्री सिर्फ झूठे वादे करते हैं'
MP: बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर बोले कमलनाथ- 'मुख्यमंत्री सिर्फ झूठे वादे करते हैं'
Share:

ग्वालियर: ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर आए पूर्व CM कमल नाथ ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस मुलाक़ात के बाद उन्होंने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, 'भाजपा नेता ड्रामा की राजनीति करते हैं। मुख्यमंत्री सिर्फ झूठे वादे करते हैं। घोषणा करते हैं, यहां भी कर गए। अब यह तो बता दो यह मिलेगा कब।' केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गढ़ दतिया में उनको भी अपने निशाने पर लिया। जी दरअसल कमलनाथ ने कहा, 'गृहमंत्री के बाढ़ में लोगों की मदद कर एयरलिफ्ट एक्शन पर बोले सीधा दिख रहा है ड्रामा है। यह वोट के लिए ड्रामा करते हैं। सब जानते हैं कि वह कैसे जीतते हैं। प्रदेश सरकार, केन्द्र सरकार सिर्फ झूठ बोलती है। झूठ बोलने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कांग्रेस पर झूठा आरोप लगाने के सिवाय कुछ नहीं कर सकते।'

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, ''दतिया में लोगों की हालत देखी है। बहुत बूरी हालत है। खाने को खाना नहीं है। कपड़े नहीं है और लोग बाढ़ के बाद भी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राहत शिविर में पड़े हुए हैं। घर पानी में बह गए हैं। मुख्यमंत्री घोषणा कर गए, लेकिन बताया नहीं कब तक मदद करेंगे। जल्द मदद करो।'' आगे उन्होंने कहा, 'मौसम विभाग पहले से चेतावनी देता है। अचानक बारिश नहीं होती है। डैम से अचानक पानी क्यों छोड़ा गया। क्या अचानक डैम भर गए। जब भर रहे थे और लगातार पानी आ रहा था तो अलर्ट क्यों नहीं किया गया। लोगों को पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते तो यह हाल नहीं होता। अब दावा कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को समय रहते बचा लिया तो क्या भाजपा वालों ने एहसान किया है।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, 'भाजपा झूठ बोलने में अन्तर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना चुकी है। कोरोना में भी मौतों को लेकर झूठ बोला। हकीकत सभी जानते हैं। कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति होती है भाजपा के इस आरोप पर पूछे गए सवाल पर कमल नाथ बोले- भाजपा में कितने नेताओं को बच्चे राजनीति कर रहे हैं यह गिनाने की जरूरत नहीं है। सभी जानते हैं कि वंशवाद कहाँ हावी है।'

'12 साल से बड़ी जिस लड़की को चाहो, उठा लो...', तालिबान ने अपने कब्ज़े वाले इलाके में लागू किया 'शरिया कानून'

एयरपोर्ट पर जबरदस्त अवतार में नजर आई दीपिका पादुकोण, देखकर फैंस को आई रणवीर की याद

हिमाचल में कोरोना के बाद मौसम की मार, इस कारोबार में हो रहा है नुकसान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -