हर हर महादेव के उद्घोष के साथ रवाना हुआ अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था, काली माता मंदिर पर हुआ श्रद्धालुओं का स्वागत
हर हर महादेव के उद्घोष के साथ रवाना हुआ अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था, काली माता मंदिर पर हुआ श्रद्धालुओं का स्वागत
Share:

श्रीनगर: अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का उधमपुर ज़िले के टिकरी में काली माता मंदिर में जिला प्रशासन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जम्मू से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की तरफ अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था टिकरी पहुंच चुका है। शुक्रवार (30 जून) तड़के लगभग सवा चार बजे पूजा अर्चना के बाद उप राज्यपाल (LG) और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के प्रमुख मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को झंडी दिखाकर पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना किया। इस दौरान हर हर महादेव और बम बम भोले के उद्घोष से पूरा इलाका गूँज उठा। 

 

CRPF कमांडेंट रमेश कुमार ने जानकारी दी है कि तीर्थयात्रा अभी काली माता मंदिर पहुंची है। यात्रा सुरक्षति चल रही है। सभी तीर्थयात्री और लोग उत्साहित हैं। स्थानीय लोगों ने भी अमरनाथ तीर्थयात्रियों का भव्य स्वागत किया है। उधमपुर जिले के टिकरी में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा सख्त की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर के लिए वाहनों का काफिला रवाना किया गया। गुरुवार (29 जून) को तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर पहुंच गया था। पहली दफा यात्रा के दौरान भूस्खलन वाली जगहों से गुजरते समय पत्थरों से बचने के लिए हेलमेट दिए जा रहे हैं। श्रद्धालु शनिवार को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से पवित्र गुफा की तरफ बढ़ेंगे। बालटाल रूट से जाने वाला जत्था शनिवार को ही हिमलिंग के दर्शन करके वापस आ जाएगा।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के CEO मनदीप कुमार भंडारी ने जानकारी दी है कि यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने की घटनाओं को ध्यान में रखकर कुछ हिस्सों को संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां से गुजरने पर तीर्थयात्रियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। खच्चर का इस्तेमाल करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी हेलमेट अनिवार्य है। यह हेलमेट श्राइन बोर्ड की तरफ से मुफ्त मुहैया कराया जाएगा।

खंडवा: मिशिनरी स्कूल में बकरीद पर बच्चों से पढ़वाया गया कलमा, SDM ने दिए जांच के आदेश

मणिपुर में 'राहुल गांधी गो बैक' के नारे! भाजपा बोली- वो मानते नहीं, उन्हें तो मोहब्बत की दूकान खोलनी है..

सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन ने दे दिया बच्ची को जन्म, दूल्हे के पैरों तले से खिसकी जमीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -